दुनियाभर में कई देश अपनी जनसंख्या पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। लोगों के बीच छोटे परिवार का चलन बढ़ता जा रहा है। हालांकि हमारे बीच एक ऐसा शख्स भी है जिसकी130 पत्नियां और 203 बच्चे हैं। आपको बता दें मोहम्मद बेलो अबूबकर नाम का यह शख्स नाइजीरिया का रहने वाला है। बीते 28 जनवरी को 93 साल की उम्र में अबू बकर की मौत हो गई। उनके बच्चों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि अभी भी उनकी कई पत्नियां प्रेग्नेंट हैं।
विज्ञापन
2 of 4
muslim preacher
पेशे से मौलवी बेलो अबू बकर का कहना था कि शादियां करते रहना उनका पवित्र मिशन है। वह इसीलिए दुनिया में भेजे गये हैं। डेली मेल के मुताबिक, बेलो के निजी सहायक सलावुद्दीन बेलो ने न्यूज एजेंसी ऑफ नाइजीरिया को बताया कि पिछले कुछ समय से बेलो बीमार थे। अबूबकर कुरान की विवादित व्याख्या को लेकर भी काफी चर्चा में थे। उनके मुताबिक, कुरान में कहा गया है कि कोई भी पुरुष जितनी चाहे उतनी शादियां कर सकता है।
विज्ञापन
3 of 4
muslim preacher
बेलो का कहना था कि पुरुष बिना किसी परेशानी के जितनी बीवियों को संभाल सकता है, उसे उतनी शादियां करने का हक है। बेलो को साल 2008 में कई मुसलिम मौलवियों की आलोचना झेलनी पड़ी थी। रविवार को बड़ी संख्या में लोग उनके जनाजे में शामिल हुए।
कई मौलवियों ने मांग की थी कि बेलो 48 घंटे के भीतर अपनी 86 बीवियों में से 84 को तलाक दें। इसके जवाब में बेलो ने कहा था कि शादियां करते रहना उनका पवित्र मकसद है। उन्होंने कुल 130 शादियां कीं जिनसे उनके 203 बच्चे हैं। उनके बच्चों की संख्या और बढ़ सकती है क्योंकि अभी भी उनकी कुछ पत्नियां गर्भवती हैं।