सोशल मीडिया पर अचानक वियतनाम एयरलाइन की चर्चा शुरू हो गई है। दरअसल, माजरा ही कुछ ऐसा है। यह भी चर्चाएं हैं कि वियतनाम एयरलाइन जल्द ही भारत के लिए उड़ान भरेंगी।
विज्ञापन
2 of 5
vietnam airline
दरअसल, वियतनाम की वियतजेट एयरलाइन अपने नाम से ज्यादा बिकिनी एयरलाइन के नाम से फेमस है। एयरलाइन ने ऐलान किया है कि उनकी उड़ानें नई दिल्ली से वियतनाम के ची मिन्ह शहर तक जल्द ही शुरू होने जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
Airhostes in vietjet
एक रिपोर्ट की मानें तो इसकी शुरुआत इसी साल जुलाई या अगस्त के बीच तक शुरू होने की उम्मीद है। यह एयरलाइन वुमन एंटरप्रेन्यॉर एन थी फुयोंग थाओ द्वारा चलाई जाती है।
4 of 5
Airhostes in vietjet
एयरलाइन की एयरहोस्टेस का ड्रेस कोड फुयोंग थाओ ने चुना है। एयरलाइन दुनिया की सबसे विवादास्पद एयरलाइनों में से एक है, क्योंकि कुछ देश बिकिनी होस्टेस की अवधारणा के खिलाफ हैं।
इस समय यह एयरलाइन थाईलैंड, वियतनाम, सिंगापुर, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, म्यांमार, कंबोडिया, हॉन्ग कॉन्ग और ताईवान में अपनी सेवाएं दे रही हैं।
विस्तार से यहां जानें
यह एक बजट एयरलाइन है। इसमें बिजनेस क्लास नहीं है। एयरलाइन में केवल इकोनॉमी क्लास की सुविधा है। वियतजेट ने नई दिल्ली से ची मिन्ह शहर के बीच उड़ान शुरू करने की घोषणा वियतनाम-इंडिया बिजनेस फोरम में कर दी है। इस बजट एयरलाइन का नाम बिकिनी एयरलाइन साल 2012 में तब पड़ा जब इसने एक सालाना कैलेंडर प्रकाशित करना शुरू किया। इस कैलेंडर में फ्लाइट अटेंडेंट, पायलट्स और ग्राउंड स्टाफ के तौर पर बिकिनी पहने हुए मॉडल्स नजर आती हैं। हालांकि इसकी वजह से बहुत सारे विवाद खड़े हो गए थे लेकिन इससे एयरलाइन को विश्वस्तर पर पहचान मिली।