फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में फेरे लेते ही सुबह ससुराल की जगह पेपर देने पहुंच गईं दुल्हन और फिर हुआ कुछ ऐसा...

Mon, 12 Mar 2018 09:13 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
bride at examination centre
बीकानेर के महारानी गर्ल्स कॉलेज में एक छात्रा रात भर जागकर सात फेरे लेने के बाद सुबह दुल्हन के जोड़े में एग्जाम देने कॉलेज पहुंच गई। इस दौरान कक्षा का नजारा देखने लायक था, वहां मौजूद सभी स्टूडेंटस परीक्षा तो दे रहे थे लेकिन सभी की नजरें 16 श्रृंगार और शादी के जोड़े में परीक्षा दे रही दुल्हन पर टिकी थीं।  
विज्ञापन

2 of 4
bride at examination centre
प्रथम वर्ष की छात्रा अरुणा जैसे ही परीक्षा देने कक्षा पहुंची तो वहां मौजूद परीक्षक और परीक्षार्थी सभी हैरान रह गये थे। सभी के दिमाग में एक ही सवाल था कि रात को शादी के बाद कैसे सवेरे वह परीक्षा देने पहुंची। हर किसी ने पढ़ाई के प्रति दुल्हन के जज्बे को सलाम किया। 
विज्ञापन

3 of 4
bride at examination centre
गौरतलब है कि 8 मार्च को अरुणा की शादी थी और 9 मार्च को उसका पेपर था और विदाई भी थी, लेकिन उसने शादी की रस्मों के बीच अपनी पढ़ाई को महत्व दिया और वह प्रथम वर्ष की परीक्षा देने कॉलेज गई। पेपर के बाद वह विदा होकर अपनी ससुराल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन

4 of 4
bride at examination centre
इतना ही नहीं अपनी पत्नी को प्रोत्साहित करने के लिए अरुणा का दूल्हा भी उसे परीक्षा केंद्र तक छोड़ने पहुंचा। परीक्षा के बाद इस दुल्हन छात्रा ने जब वहां मौजूद लोगों को अपनी पूरी बात बताई तो हर किसी ने उसकी प्रशंसा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें