जहरीले सांप के डसने के तुरंत बाद अगर इलाज नहीं किया गया तो जान जाना कोई बड़ी बात नहीं होती। ऐसे में ये जरूरी है कि इलाज तुरंत शुरू हो और किस सांप ने काटा है इसकी भी जानकारी हो ताकि सही से इलाज किया जा सके। हाल ही में एक घटना ने सबको दंग करके रख दिया। व्हाट्सऐप पर सांप का फोटो देखने के बाद जिसे सांप ने डसा था उसे 80 इंजेक्शन लगाए गए।