सोशल मीडिया 'क्राउड फंडिंग' का ऐसा ताकतवर टूल बन गया है जिसके उदाहरण समय-समय पर हमारे सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण हाल ही के दिनों में सामने आया है। धनराशि इकट्ठा करने के नाम सोशल मीडिया पर एक छोटे बच्चे व उसके परिवार की मदद की अपील की गई और देखते ही देखते लाखों रुपए जमा हो गए। है न ताज्जुब करने वाली बात।
विज्ञापन
2 of 5
d
जी हां, जिस बच्चे के पास पिता के शव के दाह-संस्कार के लिए एक पैसा नहीं था, उनके पास सोशल मीडिया की मदद से अचानक लाखों रुपए आ गए। दरअसल बीते दिनों हुआ यूं कि सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट किया गया जिसमें एक छोटा सा बच्चा अपने पिता के शव के पास खड़ा होकर रो रहा है। बता दें यह पोस्ट शिव सन्नी नाम के एक ट्विटर यूजर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। जिसमें उसने बताया था कि ये 11 साल का बच्चा उस शख्स का है जो सिवर साफ करते हुए उपकरणों के अभाव में अपनी जान गवां बैठा।
विज्ञापन
3 of 5
d
तस्वीर को ट्विटर पर हजारों बार शेयर किया गया। सोशल मीडिया इस तस्वीर के वायरल होने के बाद कई लोगों ने इस गरीब परिवार की ओर मदद का हाथ बढ़ाया। इसके बाद क्राउड फंडिंग वेबसाइट ketto.org पर एक एनजीओ की मदद से फंड जमा करने का कैंपेन चलाया गया। आपको जानकार हैरानी होगी कि मात्र 2 दिनों के अंदर ही लोगों ने कुल 57 लाख रुपये मृतक के परिवार को दिए।
4 of 5
f
सफाईकर्मी का नाम अनिल बताया जाता है जो अपने पीछे अपनी पत्नी रानी और तीन बच्चों को छोड़ गया है। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद नाजुक थी। अनिल का परिवार दिल्ली के पश्चिमी डाबरी में किराए के एक कमरे में रहकर किसी तरह अपना गुजारा करता था, लेकिन परिवार में कमाने वाला ही न रहा। गरीब परिवार की हालत देख शिव सन्नी नामक शख्स ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से मदद की अपील की।
गरीब परिवार को 57 लाख रुपए मिल गए। जी हां, हैरान कर देने वाली यह बात बिल्कुल सच है। अब जल्द ही उनकी स्थिति बदलने वाली है। जमा हुए 57 लाख में से क्राउड फंडिंग वेबसाइट केट्टो की फीस, जीएसटी और पेमेंट गेटवे का चार्ज सहित कुल 9.44 प्रतिशत काटकर बाकी पैसे अनिल के परिवार के अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर से साबित कर दिखाया कि, अच्छाई और बुराई हर चीज में होती है। यह हमारे ऊपर है कि हम उसे किस तरह देखते हैं।