हवा में दिल का दौरा पड़ने और कई प्रमुख धमनियों में खून का प्रवाह रुक जाने के बावजूद इंफाल से कोलकाता आ रही इंडिगो एअरलाइंस की फ्लाइट के एक पायलट ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जिसके बारे में जानकर आपका मन भी उन्हें सैल्यूट करने को चाहेगा।
विज्ञापन
2 of 5
डेमो
- फोटो : डेमो
फ्लाइट हवा में थी कि अचानक पायलट को दिल का दौरा पड़ा और इसके बाद जो हुआ वह बेहद चौंकाने वाला था। पायलेट ने यात्रियों से भरे विमान को फौरन नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट की तरफ मोड़ दिया और समय रहते उसने विमान को सुरक्षित लैंड करा लिया। हवाईअड्डा सूत्रों ने बताया कि विमान के कोलकाता एयरपोर्ट पर उतरने से कुछ देर पहले ही कैप्टेन सिल्वियो डियाज एकोस्टा (63) ने अपने सहायक पायलट से सीने में तेज दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन
3 of 5
plane
उन्हें काफी पसीना आने लगा लेकिन तेज दर्द पर काबू पाते हुए उन्होंने शनिवार शाम करीब पौने पांच बजे सहायक पायलट की सहायता से विमान को सुरक्षित उतार दिया। एकोस्टा को तुरंत एयरपोर्ट परिसर स्थित मेडिकल यूनिट ले जाया गया। वहां ईसीजी और प्राथमिक जांच के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें नजदीकी चार्नक अस्पताल भेजा गया। विमान में करीब 176 यात्री सवार थे।
4 of 5
plane
- फोटो : reuter
अस्पताल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. सत्रजीत सामंत ने बताया कि एकोस्टा की हालत काफी गंभीर थी। उन्हें तुरंत इमर्जेंसी वार्ड ले जाया गया। बाद में उनकी एंजियोप्लाटी की गई और स्टेंट लगाया गया। डॉक्टरों का कहना है कि बेहद कम समय में उनका इलाज हुआ तभी उनकी जान बचाई जा सकी। एकोस्टा क्यूबा का रहने वाले हैं।
ऐसी परिस्थिति में सुरक्षित लैंडिंग चमत्कार से कम नहीं
डॉ. सामंत ने बताया कि उन्होंने पहले ऐसा कोई केस नहीं देखा था। हवा में दिल का दौरा पड़ने के बावजूद विमान की जिम्मेदारीपूर्वक सुरक्षित लैंडिंग किसी चमत्कार से कम नहीं है। ऑपरेशन के दौरान हालत बिगड़ने से एकोस्टा को दो बार बिजली के झटके भी देने पड़े। डॉ. सामंत ने बताया कि एकोस्टा अब खतरे से बाहर हैं। दो-तीन दिन में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।