एक वक्त था जब ना सिर्फ पूरा पाकिस्तान बल्कि इंडिया वाले भी इस चायवाले के दीवाना थे। हर तरफ सिर्फ इसकी ही चर्चा थी। देखते ही देखते मामूली से दुकानदार की लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि उसे मॉडलिंग तक के ऑफर्स मिल गए। अब दो साल बाद पाकिस्तान में एक तरबूजवाले पर पाकिस्तानियों का दिल आ गया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Tarboozwala
- फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर इन दिनों इस शख्स की खूब चर्चा हो रही है। इसके हाथ में तरबूज नजर आ रहा है इसलिए अब लोग इसे तरबूजवाला ही कह रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 4
Tarboozwala
- फोटो : Facebook/Muhammad Awais
भूरी आंखों वाला यह शख्स कराची का रहने वाला है। मगर असल में यह तरबूज बेचने वाला नहीं बल्कि एक मेडिकल स्टूडेंट है। जैसे ही उसकी तस्वीर वायरल हुई, उसके एक दोस्त ने फौरन सच्चाई का खुलासा भी कर दिया-
इस शख्स का नाम मोहब्बद अवैस है। वह जियाउद्दीन मेडिकल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई कर रहा है। इससे पहले कि उसका दोस्त लोगों का भ्रम दूर करता, वह वायरल सेनसेशन बन चुका था-