फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ऐंग्री हनुमान' बनाने वाले कलाकार ने बना दी पीएम मोदी की ऐसी तस्वीर, चंद पलों मे हो गई वायरल

Fri, 18 May 2018 09:49 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
angry hanuman pm modi sketch
कुछ महीने पहले हनुमान के गुस्से वाली तस्वीर बनाने को लेकर चर्चा में आए करण आचार्य इन दिनों किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं हैं। अब उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी की शानदार पेंटिंग बनाई है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
angry hanuman pm modi sketch
पिछले दिनों कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में खुद पीएम मोदी ने उनके द्वारा बनाई गई हनुमान की तस्वीर की तारीफ की थी। उन्होंने तस्वीर को बेहद शानदार बताया था। जिसे सुनकर करण इतने खुश हुए कि उन्होंने मोदी की ये तस्वीर तैयार की है।
विज्ञापन

3 of 5
hanuman
इस तस्वीर को करण ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ''सर, नरेंद्र मोदी, मेरे काम को देखने और सराहना करने के लिए धन्यवाद। आपको धन्यवाद देने के लिए छोटा सा गिफ्ट है। उम्मीद है आपको पसंद आएगा।'' 
 

4 of 5
hanuman - फोटो : hanuman
आपको बता दें, करण ने पीएम मोदी की यह पेंटिंग एक बार में पोस्ट नहीं की। 6 मई को सबसे पहले उन्होंने पीएम की आंखों का स्केच पोस्ट किया, फिर सेम डे उन्होंने पीएम मोदी के चेहरे का स्केच पोस्ट किया और फिर 11 मई को पूरा स्केच शेयर किया।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
angry hanuman pm modi sketch
आखिर में मंगलवार को करण ने मोदी की पूरी पेंटिंग पोस्ट की जो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई। लोगों को करण की यह पेंटिंग बहुत पसंद आई। हालांकि लोगों को पीएम का इस तस्वीर पर रिएक्शन का बेसब्री से इंतजार है।
 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें