जैसा ये लड़का कर लेता है, वैसा कर पाने की कल्पना करना तक कठिन है। आदित्य कुमार जंगम अपने गांव के लोगों को अपने अजीबोगरीब कारनामों से हैरान करता रहता है। वो अपने शरीर को कई आकार में मोड़ सकता है। यहां तक कि वो अपने शरीर को मोड़ कर अपने पैरों की मदद से ब्रश भी कर सकता है। ये बच्चा 13 साल का है और महाराष्ट्र के रत्नागिरि में रहता है।
विज्ञापन
रबर ब्वॉय: किसी भी आकार में बदन को मरोड़ लेता है ये लड़का
2 of 6
आदित्य कुमार जंगम
- फोटो : Youtube
इस बच्चे की अवस्था को हाइपरमोबिलिटी कहते हैं। इस अवस्था में लोग अपने शरीर को कई आकार में मोड़ लेते हैं। पहले के समय में ये अवस्था ऋषि-मुनि योग के प्रभाव से पाते थे।
विज्ञापन
रबर ब्वॉय: किसी भी आकार में बदन को मरोड़ लेता है ये लड़का
3 of 6
आदित्य कुमार जंगम
- फोटो : Youtube
आदित्य अपने सिर को 160 डिग्री पर घुमा सकता है। वो इस कौशल का श्रेय उसके कोच मंगेश कोपकर को देता है। कोपकर अपने एकेडमी में 20 से 30 बच्चों को ट्रेनिंग देते हैं। लेकिन किसी भी बच्चे का शरीर आदित्य के जितना लचीला नहीं है।
रबर ब्वॉय: किसी भी आकार में बदन को मरोड़ लेता है ये लड़का
4 of 6
आदित्य कुमार जंगम
- फोटो : Youtube
कोपकर बताते हैं कि आदित्य कोई भी प्रैक्टिस नहीं छोड़ता। जो चीजें उसे सिखाई जाती हैं उसकी जमकर प्रैक्टिस करता है। आदित्य बताता है कि उसने आठ साल की उम्र में प्रैक्टिस करना शुरु कर दिया था। उसके माता पिता भी उसकी ये स्किल्स देखकर हैरान हैं।
विज्ञापन
रबर ब्वॉय: किसी भी आकार में बदन को मरोड़ लेता है ये लड़का
5 of 6
आदित्य कुमार जंगम
- फोटो : Youtube
उसकी इन स्किल्स की वजह से उसके दोस्तों ने उसे स्नेकब्वॉय का नाम दिया है। ये बात सही है कि ये बच्चा हाइपरमोबिलिटी की अवस्था के साथ पैदा हुआ है, लेकिन कुछ स्किल्स उसने कठिन परिश्रम से सीखा है।