फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार का ऐसा गांव जहां की लड़कियों को दुल्हन नहीं बनाना चाहते लोग, कारण चौंकाने वाला

Sat, 17 Feb 2018 09:09 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
demo
यकीनन आपने आज से पहले ऐसा गांव नहीं देखा होगा जहां की लड़कियों से शादी के नाम पर ही लड़के भागने लगते हैं। यही कारण है कि आज इस गांव की लड़कियों की शादी पर ग्रहण लग गया है, लेकिन जानने वाली खास बात यह है कि ग्रहण लगा कैसे..? आखिर क्या वजह रही होगी जो लड़कों ने यहां शादी करने से तौबा कर ली। चलिए आपको देते हैं जायजा इस खबर के साथ...  
विज्ञापन

2 of 5
demo
दरअसल, इस गांव में बारात लेकर जाना खतरे से खाली नहीं है। लड़के वाले बारात के साथ इस गांव में जाना नहीं चाहते। पता नहीं कब कहां से आफत आन पड़े। इस गांव में जाने से पहले बारातियों के हाथ-पैर फूल जाते हैं। कहते हैं यहां एक लुटेरा गैंग सक्रिय है। यह इंसानों का नहीं बल्कि बंदरों का गैंग है। आपको भले हंसी आ रही हो लेकिन एक मीडिया रिपोर्ट इसे हकीकत बताती है।  

यू ट्यूब पर अपलोड इस वीडियो रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि बंदरों के उत्पात के कारण यहां लोगों का जीना दुश्वार हो गया है। आप इस गांव से जुड़ी ऐसी ही तमाम कहानियां सुन सकते हैं। यह घटना अपने-आप में अनोखी है। यह कहानियां बिहार की राजधानी पटना के पास के एक गांव की है।
विज्ञापन

3 of 5
demo
सिर्फ इतना ही नहीं अब इस गांव के बंदरों के उत्पात की कहानी आस-पास के गांव में भी फैल गई है इसलिए कोई भी इस गांव में रिश्ता नहीं जोड़ना चाह रहा। पटना से करीब 75 किलोमीटर दूर भोजपुर जिले के रतनपुर गांव में बंदरों के गैंग के आगे इंसान इस कदर बेबस है कि वह चाह कर भी कुछ नहीं कर पा रहा। 

ऐसा नहीं है कि यहां से बंदरों को भगाने की कोई कोशिश न की गई हो लेकिन हर बार नाकामी ही हाथ लगी है। बंदर इतने बेखौफ हो चुके हैं कि अब वे लोगों के दिलों में दहशत पैदा कर रहे हैं। जी हां, इस गांव का नाम रतनपुर गांव है। इस गांव का नाम तब प्रकाश में आया जब यहां बैंड बाजा लेकर एक बारात पहुंची। 
 

4 of 5
demo
यहां उनका ऐसा स्वागत होगा किसी ने नहीं सोचा था। सभी बैंड-बाजे के साथ मस्ती में झूम रहें थे। उसी समय बंदरों के गैंग ने बारातियों पर हमला कर दिया।

बारातियों ने उन्हें मामूली समझकर भगाने का प्रयास किया लेकिन इसके बाद जो हुआ वह बड़ा चौंकाने वाला है...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
demo
देखते ही देखते वहां बंदरों की पूरी फौज जमा हो गई और उन्होंने बारातियों को घेर लिया। चारों तरफ बंदर देखकर सभी बुरी तरह घबरा गए और अपनी जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। बड़ी ही मुश्किल से लोगों ने बंदरों से अपनी जान बचाई। 

यह स्टोरी पढ़कर आपको यकीन हो जाएगा कि बंदर क्या कर सकते हैं। यह एक डाकुओं के गैंग से भी ज्यादा खूंखार हो सकते हैं। यही वजह है कि अब इस गांव में कोई भी अपने बेटे की शादी नहीं करना चाहता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें