फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडसम पुलिसवाले के लिए 27 साल की महिला ने किया ये काम, जानकर हो जाएंगे हैरान

Fri, 22 Jun 2018 09:29 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Sachin Atulkar
पंजाब की एक महिला ने एक हैंडसम पुलिसवाले के लिए ऐसा काम कर दिया जिसके बारे में जानकर हरकोई हैरान है। जी हां, दरअसल इस महिला का दिल एक हैंडसम पुलिसवाले के ऊपर आ गया। इसके बाद उसने जो किया...
विज्ञापन

2 of 5
Sachin Atulkar
पंजाब की रहने वाली 27 वर्षीय युवती पंजाब के होशियारपुर से उज्जैन जा पहुंची। कारण था उसका एकतरफा प्यार... दरअसल, इस युवती को पुलिस अधीक्षक (एसपी) सचिन अतुलकर से एकतरफा मोहब्बत हो गई थी। उन्हीं से मिलने के लिए वह उज्जैन जा पहुंची।  
विज्ञापन

3 of 5
Sachin Atulkar
मीडिया रिपोर्टों की मानें तो युवती का कहना है कि वह सोशल मीडिया पर एसपी की तस्वीरें देखने के बाद उनकी बॉडी व फिटनेस पर फिदा हो गई। वह बस एकबार एसपी सचिन अतुलकर से मिलना चाहती है। उसने यह भी कहा कि अगर उसे एसपी सचिन अतुलकर से बिना मिले अगर वापस भेजा गया तो वह ट्रेन का आगे कूदकर अपनी जान दे देगी। कहा यह भी जा रहा है कि होशियारपुर की रहने वाली इस युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं है। इस बीच उसके पिता द्वारा दिया गया बयान भी सामने आया है।

4 of 5
Sachin Atulkar
पिता ने बताया कि वह तलाकशुदा है। वह घर में लड़ती-झगड़ती रहती है। पिछले दिनों वह घर से किसी को बिना कुछ बताए चली गई थी। सोमवार को उसकी मां समेत अन्य लोग उसे लेने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। पुलिस व महिला सशक्तीकरण अधिकारी उसे समझाते रहे, लेकिन वह नहीं मानी। काफी देर तक यह ड्रामा चलता है। आखिर में समझाने के बाद वह लौटने को तैयार हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sachin Atulkar
बुधवार को दोपहर बाद युवती को लेकर परिजन पंजाब के लिए रवाना हुए। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि एसपी सचिन अतुलकर अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान देते हैं। इसके लिए वह रोजाना 70 मिनट जिम में बिताते हैं। यही नहीं सोशल मीडिया पर भी एसपी काफी लोकप्रिय हैं। वो जहां जाते हैं लोग उनके साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ते हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें