फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं देखा होगा आपने 2 साल की बच्ची का ऐसा वायरल वीडियो, अंधेरे कमरे में मां-बाप भी रह गए दंग

Mon, 02 Apr 2018 08:54 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
toddler to bed
कुछ समय पहले इंटरनेट पर शेयर हुई इस वीडियो को यूजर्स ने काफी सराहा था। दरअसल, दो साल की एक बच्ची अमेरिका के साउथ कैरोलीना शहर में हर रात अपने माता-पिता के साथ भगवान को याद करते हुए और अपने परिवार समेत सभी लोगों का शुक्रिया अदा किया करती थी।
 
विज्ञापन

2 of 5
toddler to bed
इस दौरान उसे सपोर्ट करने के लिए उसके पापा और मां भी साथ में रहते थे लेकिन एक रात बच्ची के मां-बाप भूल से उसे बिना प्रे कराए ही सोने चले गए। उस रात कुछ ऐसा हुआ कि जानकर आप भी दंग रह जाएंगे। 

दरअसल, उस रात इस 2 साल की बच्ची पेरेंट तो सो गए थे लेकिन वह जागती रही। रात के वक्त अपने पालने में लेटी प्यारी 'Sutton' कुछ बुदबुदाने लगी।
 
विज्ञापन

3 of 5
toddler to bed
तब साथ वाले कमरे में सो रही उसकी मां कैथरीन को 'सुतों' की आवाज सुनाई दी। कैथरीन ने फौरन अपने पति कालेब व्हाईट को जगाया और लाइट ऑन करने को कहा। दोनों ने बच्ची के कमरे में लगे कैमरे की मदद से देखा सुतों कुछ बुदबुदा रही है। 

दोनों देखकर हैरान रह गए। दरअसल, उस रात सुतों भगवान को याद करना नहीं भूली थी और न ही अपने परिवार वालों का शुक्रिया करना भूली थी।
 

4 of 5
toddler
वह बड़ी प्यारी सी आवाज में उन शब्दों को बुदबुदाने लगी जिसे देखकर कैथरीन और कालेब व्हाईट की आंखें छलक पड़ी। 

कैथरीन ने जब अपनी यह खुशी फेसबुक अकाउंट पर अपने साथियों के साथ शेयर की तो यह वीडियो वायरल हो गया। दरअसल, सुतों का यह प्यारा वीडियो पूरी दुनिया को इतना पसंद आया कि सभी ने इसे अपने दोस्तों और परिवारवालों संग शेयर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
toddler
वीडियो में आप भी देंखे आखिर कैसे इस 2 साल की बच्ची ने सभी को सोने से पहले शुक्रिया कहा...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें