काला हिरण शिकार मामले में 20 बरस का लंबा इंतजार और उसके बाद बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के खिलाफ आया फैसला राजस्थान के एक समाज के लिए बड़ी खुशी की वजह बन गया है। जी हां, गुरुवार को जहां एक तरफ इस फैसले से उनके हजारों-लाखों फैंस दुख व्यक्त कर रहे थे तो वहीं यह समाज खुशियां मना रहा था, नाच-गा रहा था, पटाखे जला रहा था। वाकयी जैसे उनके लिए यह घड़ी किसी जलसे या जश्न की हो।