कनाडाई गीतकार-गायक ब्रायन एडम्स ने रविवार को किए गए एक सोशल मीडिया पोस्ट में अपने भारतीय फैन्स के प्रति अपना प्रेम प्रकट किया, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी ओर से पोस्ट की गई तस्वीर ने दिल्ली के प्रदूषण की झलक भी दुनिया को दिखा दी।
विज्ञापन
2 of 5
Bryan Adams
ब्रायन ने कंसर्ट में शामिल भीड़ के ऊपर धूल और धुएं भरी हवा में दिख रही अपनी परछाई की तस्वीर उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की। पोस्ट के साथ उन्होंने लिखा कि उन्होंने पहले कभी ऐसा दृश्य नहीं देखा है। उन्होंने इसे 'जादुई' दृश्य तक कह दिया।
विज्ञापन
3 of 5
Bryan Adams'
भारतीय शहर, खासकर दिल्ली प्रदूषण के मामले में दुनिया के सबसे खराब शहरों की सूची में शामिल हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डाटा के मुताबिक प्रदूषण के मामले में भारतीय राजधानी दिल्ली दुनिया का छठा सबसे खराब शहर है।
4 of 5
Bryan Adams'
इस हफ्ते दिल्ली और आसपास के इलाकों में प्रदूषण बढ़ने की वजह से हालात और बदतर हुए हैं। हालात सुधारने के लिए दिल्ली सरकार ने आपात योजना लागू कर रखी है जिसके तहत दिल्ली में जेनरेटर चलाना, कूड़े में आग लगाना आदि पर प्रतिबंध लगाया गया है।
जो तस्वीर ब्रायन एडम्स ने इंस्टाग्राम पर साझा की है वो उन्होंने दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम में स्थित गुरुग्राम के लीजर वैली पार्क में हुए कंसर्ट के दौरान ली थी।ब्रायन एडम्स इस समय दुनियाभर के दौरे पर हैं और वो पांच भारतीय शहरों में कार्यक्रम पेश करने वाले हैं। ब्रायन एडम्स की इस तस्वीर पर टिप्पणी करते हुए एक भारतीय यूजर ने लिखा, "अंततः दिल्ली के प्रदूषण का कुछ तो अच्छा इस्तेमाल हुआ।"