आज हम आपको एक ऐसी शख्सियत के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जीवन की कहानी से रूबरू होकर आपको बड़ा ताज्जुब होगा। यकीनन यह कहानी आपको भी सोचने पर मजबूर कर सकती है। चलिए शुरू करते हैं। कहानी पेशे से मॉडल रहे एक ऐसे इंसान की है जो आधा आदमी और आधी औरत बनकर जिंदगी जी रहा है।
विज्ञापन
2 of 7
Aria
हालांकि इसे पैदायशी पहचान तो लड़के की मिली, मगर एक समय ऐसा आया जब इसने लड़की बनने का फैसला किया। उस वक्त उसके मन ने ही उसे ऐसा करने के लिए गवाही दी। फिर उसने अपनी पूरी बॉडी को यूं ट्रांसफॉर्म किया कि कोई उसे पीछे से देखकर यह नहीं बता सकता था कि वह कोई लड़का है। जी हां, लॉस एंजिल्स के 30 वर्षीय अलेक्जेंडर वीच ने लड़के से लड़की बनने के लिए तमाम कोशिशें की।सबसे पहले उसने एक्सरसाइ और डाइटिंग से अपनी बॉडी को पतला किया। कुछ समय बाद उसका शरीर लड़कियों के समान ही पतला लगने लगा।
विज्ञापन
3 of 7
Alexander
इस प्रक्रिया में अलेक्जेंडर को पूरे तीन साल खर्च करने पड़े। बाद में उसने पूरी तरह से लड़कियों वाला लुक पाने के लिए महंगे ट्रीटमेंट भी कराए। यहां तक कि अपने शरीर से सारे बाल निकलवाने के लिए लेजर ट्रीटमेंट और फिर एस्ट्रोजेन और टेस्टोस्टेरोन को संतुलित करने के चक्कर में 10,000 डॉलर तक खर्च डाले। अब अलेक्जेंडर 'बाईजेंडर डॉल' बन चुका था।
4 of 7
aria
अलेक्जेंडर पूरी तरह लड़की बनने के लिए जब अपना सेक्स चेंज कराने के बारे में सोच रहा था तो उसकी जिंदगी में कुछ ऐसा हुआ जिससे उसने अपना यह निर्णय बदल लिया। दरअसल, बीते साल अलेक्जेंडर को हॉलीवुड के अंडरग्राउंड थियेटर नामक नाटक में काम मिला। इसमें उसे एक ट्रांसजेंडर महिला की बजाय एक आदमी के रोल में काम मिला। आदमियों का यह रोज अदा करने के बाद उसे एहसास हुआ कि अब वह महिला के रूप में नहीं रह सकता। बता दें इससे पहले अलेक्जेंडर ने अपना नाम बदलकर महिलाओं वाला नाम 'एरिया' रख लिया था, लेकिन देखिए उसकी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।
विज्ञापन
5 of 7
aria
अलेक्जेंडर ने महिला बनने का यह निर्णय ही त्याग दिया।अब वह वापस पुरुष जीवन में लौटना चाहता है, लेकिन उसके सामने समस्या यह खड़ी हो गई है कि हार्मोन्स कंट्रोल कराने के लिए उसने जो ट्रीटमेंट लिए थे उनकी वजह से उसकी छाती की बनावट महिलाओं जैसी हो गई है। अलेक्जेंडर कहता है अब वह पहले से कहीं ज्यादा खुश है लेकिन अपने गोल स्तनों को फिर से पुरानी अवस्था में लाने के लिए उसे काफी कठिनाइयों से गुजरना पड़ रहा है। फिलहाल, वह कुछ ऐसे तरीके आजमा रहा है जिससे कि वह खुद को 'गाइनेकोमैस्टिया' से छुटकारा दिला सके।
विज्ञापन
6 of 7
aria
अलेक्जेंडर कहता है "मैं अब अलेक्जेंडर के रूप में रह रहा हूं, मैं तीन साल तक 'एरिया' था। एरिया और एलेक्स के दो बेहद अलग-अलग जीवन हैं। "मैं किसी ऐसे बॉक्स में नहीं रह रहा हूं, जहां मैं लिंग मानदंडों को नहीं बताता। "लोग सोचते हैं कि मैं नकली हूं लेकिन मुझे सच में विश्वास है। मैं एक आदमी के शरीर में एक महिला थी।'
वापस से अलेक्स के जीवन में लौटने के बाद, लोगों ने मेरे स्तनों पर टिप्पणी की, हां मैं इन्हें फिर से एक पुरुष की छाती के समान करने के लिए भरपूर कोशिश कर रहा हूं। इसके लिए ढेरों पुश-अप और कार्डियो कर रहा हूं।