इन दिनों एक शख्स की इंटरनेट पर तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इस शख्स ने वह कारनामा कर दिखाया है जो किसी आम इंसान के बस की बात नहीं। आपकी जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि इस आदमी ने बिना किसी कंप्यूटर की मदद लिए अपने छात्रों को कंप्यूटर प्रशिक्षण देने का अद्भुत काम किया है।
विज्ञापन
2 of 5
demo
एक रिपोर्ट के मुताबिक घाना के कुमासी इलाके के Richard Appiah Akoto नामक शिक्षक अपने छात्रों को रोजाना बिना कंप्यूटर के कंप्यूटर प्रौद्योगिकी की शिक्षा देते हैं। वे यह क्लासरूम में मौजूद एक ब्लैकबोर्ड की मदद से करते हैं।
रिचर्ड के पढ़ाने के इस तरीके के बारे में जानकर हर कोई स्तब्ध रह जाता है। सभी सोच में पड़ जाते हैं कि आखिर बिना कंप्यूटर के कोई कैसे पढ़ा सकता है..?
विज्ञापन
3 of 5
demo
अगर यकीन न हो तो आप एक बार इनकी तस्वीरें देख लीजिए, ये फोटो ही सब कुछ बोल देंगी। जी हां, रिचर्ड की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। बता दें यह तस्वीरें बीते माह फेसबुक पर डाली गई थी।
इन तस्वीरों में आप देख सकतें हैं कि कैसे रिचर्ड माइक्रोसॉफ्ट वर्ड प्रोग्राम का एक आरेख ब्लैकबोर्ड पर बनाकर उसकी मदद से छात्रों को पढ़ा रहे हैं।
4 of 5
demo
यह मामला दुनिया की नजर में तब आया जब रिचर्ड ने स्कूल में कंप्यूटर क्लास की यह तस्वीरें अपने फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट की। इसके बाद यह तस्वीरें ऐसी वायरल हुई कि मामला माइक्रोसॉफ्ट की चौखट तक जा पहुंचा।
हजारों बार शेयर की गई इन वायरल तस्वीरों पर लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी। इसके बाद माइक्रोसॉफ्ट ने कुमासा स्थित इस स्कूल में नए कंप्यूटर भेजने का वादा किया।
रिपोर्ट के मुताबिक रिचर्ड का कहना है कि इस विद्यालय में 2011 के बाद से कोई कंप्यूटर नहीं था। यहां किशोरों को पास होने के लिए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी) परीक्षा उत्तीर्ण करनी पड़ती है।
इसके बावजूद स्कूल में एक भी कंप्यूटर नहीं है। उन्हें अपने छात्रों के भविष्य की चिंता है, इसलिए उन्हें ऐसा करना पड़ा है।