फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही पत्नी के साथ पति ने किया ऐसा काम, ब्वॉयफ्रेंड भी देखकर रह गया हैरान

Sat, 02 Jun 2018 10:29 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
man with wife and boyfriend
पति-पत्नी से जुड़ी तमाम खबरें आप रोजाना अखबारों टीवी चैनलों के जरिए जानते होंगे। लेकिन ऐसी खबरें आपको कम ही देखने को मिलती होगी। दरअसल, हुआ यूं कि एक शख्स ने अपनी ही पत्नी के साथ ऐसा काम किया कि ये जानकर उसकी ब्वॉयफ्रेंड भी हैरान रह गया। पत्नी के प्रेमी ने तो उम्मीद भी नहीं की थी कि ऐसा कुछ होने वाला है...
विज्ञापन

2 of 5
SUJIT WITH GROOM AND BRIDE
टीओआई की रपोर्ट की मानें तो यह घटना कानपुर की है। यहां तीन महीने पहले सामूहिक विवाह समारोह में शादी करने वाले एक युवक ने अपनी ही पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। 

ताज्जुब की बात ये है कि जहां पत्नी और प्रेमी अपनी परिवारों को न समझा सके वहां पति ने दोनों को एक करने के लिए मजबूत कड़ी रोल निभाया। जी हां, दोनों परिवारों को इस कदम के लिए न सिर्फ उसने तैयार किया बल्कि पत्नी के प्रेमी को घर बुलाकर बैंड बाजे के साथ शादी करा विदा भी किया।    
 
विज्ञापन

3 of 5
BOYFRIEND WITH WOMEN
बस फिर क्या था इस शादी के चर्चे मोहल्ले से इलाके में और इलाके से शहरभर में हो गए और देखिए न चकेरी की यह अनोखी शादी अब सोशल मीडिया पर पूर भी चर्चा का विषय बनी है। वैसे ऐसी मिसाल पेश करनी वाली शादियां आपने फिल्मों में ही देखी होगी।  

सनिगवां गांव निवासी बासुदेव गुप्ता के बेटे सुजीत उर्फ गोलू की शादी 19 फरवरी 2018 को फतेहपुर के माझिल गांव की शांति से हुई थी। नौबस्ता में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में दोनों ने अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए।

4 of 5
BOYFRIEND WITH WOMEN
सुजीत की मां का पहले ही निधन हो चुका है। सुजीत ने बताया, शादी के बाद से दोनों के रिश्ते अच्छे नहीं रहे। सुजीत ने जब बहुत पूछा तो शांति ने बताया कि मोहनलालगंज लखनऊ निवासी रवि यादव से उसके प्रेम संबंध हैं। वह उससे ही शादी करना चाहती है।

शांति ने बताया कि घर वालों के दबाव में उसने सुजीत से शादी की है। प्रेम संबंध की बात सुन सुजीत सकते में आ गया। मगर उसने आपा नहीं खोया। धैर्य से काम लेकर उसने शांति की शादी उसके प्रेमी से कराने का फैसला लिया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
barat
सुजीत ने परिवार व पत्नी के परिवार को समझाबुझा कर इसके लिए तैयार किया। हालांकि शुरू में कोई तैयार नहीं हुआ, लेकिन बाद में परिवार मान गया।  बुधवार को दोनों की शादी तय हुई ।

सनिगवां के मंदिर में सुजीत ने अपने हाथों से पत्नी शांति का हाथ रवि के हाथ में थमाते हुए हमेशा खुश रहने का आशीर्वाद दिया। इस अनूठी शादी के गवाह बने लोग खुशी से खूब नाचे और सुजीत की काफी तारीफ की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें