फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन में एक बच्चे ने लिफ्ट में की ऐसी हरकत, CCTV से जब खुली पोल तो खूब हुआ ट्रोल

Sat, 07 Apr 2018 07:53 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
boy in lift
बच्चे कई बार ऐसी हरकत कर देते हैं कि जिसका परिणाम उन्हें हाथों हाथ मिल जाता है। ऐसे में जरूरी है कि जब आपके माता-पिता और शिक्षक मिलकर आपको अच्छे आचरण और व्यवहार के लिए कहें तो उनकी बातों को फॉलो करना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 6
boy in lift
नहीं तो कई बार मनमर्जी चलाने का खतरनाक परिणाम भी भुगतना पड़ जाता है। जैसा कि इस बच्चे के साथ हुआ। एक लिफ्ट में इस बच्चे ने ऐसी हरकत कर दी जिसका उसे हाथों हाथ ऐसा रिजल्ट मिला कि वह दोबारा भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहेगा। 
 


 
विज्ञापन

3 of 6
china boy in lift
भविष्य के लिए इस बच्चे को तगड़ा सबक मिल गया है। वह इसे फिर कभी दोहराना नहीं चाहेगा। आप भी इस घटना का वीडियो देखकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल, वीडियो में एक बच्चा लिफ्ट के अंदर खड़ा नजर आता है। अचानक उसे कुछ शरारत सूझती है और वह लिफ्ट के अंदर लगे पुश बटन पर पेशाब कर देता है।
 

 

4 of 6
boy in lift
इसके बाद उसके साथ जो होता है वह बेहद चौंकाने वाला है। दरअसल, जब बच्चा इस हरकत के बाद लिफ्ट से बाहर निकलने की कोशिश करता है तो लिफ्ट का दरवाजा खुलता ही नहीं है। अचानक लिफ्ट में इतना तेज झटका लगता है कि वह बच्चा भी उछल पड़ता है। लिफ्ट में लगी लाइट भी जलना-बुझना शुुरू कर देती है। इस पर वह बुरी तरह घबरा जाता है और चिल्लाने लगता है। 
 

 
विज्ञापन

5 of 6
social media
यह वीडियो चीन का बताया जा रहा है। घटना लिफ्ट में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके बाद इसे किसी ने मनोरंजन के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो को ट्रोल कर दिया। जब यूजर्स ने इस वीडियो को देखा तो उनका भी हंस-हंस कर बुरा हाल हो गया।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
boy in lift
इस मामले पर एक कहावत फिट बैठती है कि, दुनिया एक जीवन दर्पण की तरह है। आप यहां जो भी देते हैं आपको उसका वापस भी मिलता है। यदि आप यहां सभी के लिए अच्छा करते हैं, तो आपके जीवन में भी सबकुछ अच्छा होगा, लेकिन यदि आप बुरा करेंगे तो आपके साथ भी वैसा होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें