फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बताओ ये गर्दन है या कमर..? सवाल के साथ इंटरनेट पर वायरल हो रही ये तस्वीर

Fri, 19 Oct 2018 02:32 PM IST
फीचर टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
viral photo
एक लड़की की एक अजीबोगरीब सी तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दरअसल, इस तस्वीर के साथ एक ऑप्टिकल भ्रम से जुड़ा सवाल पूछा गया है। बस इसी सवाल में लोग उलझ रहे हैं। जब आप इसके बारे में जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे...
 
विज्ञापन

2 of 5
screenshot
वैसे इंटरनेट पर जब कभी ऐसे अजीबोगरीब कैप्शन के साथ कोई इमेज शेयर की जाती है तो लोगों की आपस में बहस तो छिड़ ही जाती है। इस तस्वीर के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। इस तस्वीर को समझने के लिए लोगों को अपने दिमाग पर जोर डालना पड़ रहा है। ऊपर से इमेज का कैप्शन भी लोगों की उलझने बढ़ा रहा है। सोशल मीडिया पर छिड़ी इस बहस में दो गुट बंट चुके हैं। दोनों गुट इस तस्वीर को लेकर अलग-अलग राय रख रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
viral
एक गुट का कहना है कि, यह तस्वीर एक लड़की की गर्दन की है तो वहीं, दूसरा गुट कह रहा है कि यह लड़की की कमर है। इस फोटो में खास बात यह है कि, आप इसे जितना देखते हैं उतना ही उसमें उलझते जाते हैं। यह तस्वीर ट्विटर पर विदेशी रैपर MartyMula ने अपने अकाउंट पर शेयर की है। ट्वीट पर अभी तक 70,000 से लोग देख चुके हैं जबकि 32,000 से ज्यादा रिट्वीट मिल चुके हैं, कई लोगों ने दावा किया कि वास्तव में यह तय करने में उनके सिर में दर्द होने लगा। 

4 of 5
twitter
एक शख्स ने कमेंट किया है, 'मुझे तो ये गर्दन के ऊपर बाल की तरह नजर आ रहे हैं, जबकि अन्य ने तर्क दिया," यह एक लड़की है जो उल्टी तरफ मुंह करके बैठी है। इस तस्वीर में उसकी कमर  पर लंबे बाल बिछे नजर आ रहे हैं। अजीब बात है कि लोग इसे समझने के लिए भी खूब माथापच्ची कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
twitter
अगर अब भी आप इसका जवाब पता लगाने के लिए दुविधा में है तो चलिए इसे दूर कर देते हैं। दरअसल, यह एक लड़की की कमर है, जिसपर उसके बाल लहरा रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें