वो कहते है न कि एक तस्वीर हजार शब्द के बराबर होती है। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई है। यह तस्वीर है एक ऑस्ट्रेलियाई एडवेंचर फोटोग्राफर की। उसने ऐसी तस्वीर निकाली है जिसे देखकर हो सकता है आपकी दिल धड़कने भी तेज हो जाए...
विज्ञापन
2 of 5
waves
जी हां, यह तस्वीर एक डेयरडेविल एथलीट की है जो समुद्र की सबसे तेज लहरों, हवा व डर से एकसाथ लड़ रहा है। ऐसी साहसिक फोटो भला कोई क्यों नहीं देखना चाहेगा। इस डेयरडेविल एथलिट ने जो कारनामा कर दिखाया वह इतनी मुश्किल भरा काम है कि उसे करने से पहले कई लोग मना कर चुके थे।
विज्ञापन
3 of 5
surfers
यह तस्वीर पुर्तगाल में खींची गई है। आस्ट्रेलिया के युवा एडवेंचर एदान विलियम्स ने जान हथेली पर लेकर यह कारनामा किया, जहां वे दुनिया में सबसे ऊंची समुद्री लहरों से लड़ते हैं। पुर्तगाल का नाज़रे क्षेत्र के दुनिया की सबसे तेज समुद्र में उठती लहरों के लिए ही विख्यात है। कई बार यहां समुद्र की लहरे 100 फीट से भी ऊपर पहुंच जाती हैं।
4 of 5
waves
यहां दुनिया के सबसे होनहार सर्फर सर्फिंग करने के लिए पहुंचते हैं। एदान वहां की लहरों का फोटो क्लिक करना चाहते थे इसीलिए नाज़रे पहुंचे थे। लेकिन, उन्हें उधर जाने की इजाजत ही नहीं मिली क्योंकि उस दिन वहां तूफान उठ रहा था। लेकिन एदान की जिज्ञासा इतनी जोरों पर थी कि वे अपने जोखिम पर वहां पहुंचे। यहां उन्होंने वो नजारा देखा जो उन्होंने अपने जीवन में पहले कभी नहीं देखा था।
समुद्र में ऊंची-ऊंची तूफानी लहरें उठ रही थीं, मगर एक एदान क्या करने वाला था, ये सिर्फ उसके मन में चल रहा था। उसने उफनती लहरों को चीरते हुए एक रस्सी पर चलने का मन बनाया। पहले रस्सी बांधी और फिर बिना किसी सहारे के वह रस्सी पर चल रहा था। हवाएं बहुत तेज थीं, इसके बावजूद उसने खुद का संतुलन नहीं बिगड़ने दिया। यह फोटो क्लिक करने के बाद भी एदान उसे देखते रहे और अंतत: वह एथलीट रस्सी पार करने में सफल रहा।