कहते हैं लोगों से अपनी एक पत्नी नहीं झेली जाती। लेकिन एक शख्स लगातार शादी पर शादी कर रहा है। 92 साल की उम्र में यह व्यक्ति ने 107 महिलाओं से शादी कर चुका है। लेकिन ये सिलसिला अभी रुका नहीं है बल्कि ये जनाब अभी और शादियां करना चाहते हैं।
विज्ञापन
2 of 6
नाइजीरिया का 92 साल वर्षिय मोहम्मद बेलो अबुबकर अब तक 107 महिलाओं से शादी कर चुका है। लेकिन 10 पत्नियां इन्हे तलाक दे चुकी हैं। जिसके बाद इनके पास केवल 97 पत्नियां ही साथ रह रही हैं।
विज्ञापन
3 of 6
यही नहीं इनके बच्चों की लिस्ट भी कोई छोटी नहीं है, इनके 185 बच्चे हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि इतना बड़ा परिवार होने के बाद भी मोहम्मद बेलो न तो खुद कामाता है न ही उसकी पत्नियां।
4 of 6
मिरर.कॉम के अनुसार इलाके के लोगों का मानना है कि बेलो अपने बच्चों को भीख मांगने के लिए भेजता है। जब उससे पूछा गया तो उसका कहना था कि सब कुछ खुदा की ओर से मिलता है। एक इंटरव्यू में इस शख्स ने ये भी बताया कि अभी वह दो शादियां कर सकता है, जिसके लिए वह लड़कियां देख रहा है।
विज्ञापन
5 of 6
वर्ष 2008 में मुस्लिम धर्मगुरुओं ने उस पर धार्मिक कानून तोडने का आरोप लगाया था। वह केवल 4 पत्नियां रख सकता है, लेकिन अबुबकर ने तर्क दिया कि कुरान में ऐसा कोई कानून नहीं है, जिसमें अधिक पत्नी रखने पर सजा मिले।
बेलो ने कहा कि हर कोई स्वतंत्र है और जितनी चाहे शादियां कर सकता है। लोकल शरिया कोर्ट के निर्देश पर उसे गिरफ्तार किया गया और केवल चार पत्नियां रखने की शर्त पर उसे रिहा कर दिया गया। हालांकि कोर्ट से छूटने के बाद भी उसे कोई निर्देश का पालन नहीं किया, बल्कि नई शादियां रचाना जारी रखा।