फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहाज पर छुट्टियां मनाते वक्त बूढ़ी महिला ने पहनी बिकिनी

Wed, 06 Apr 2016 01:10 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : facebook
कहते हैं प्यार करने और पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती। लेकिन इस महिला को देख कर तो ये भी कहा जा सकता है कि बिकिनी पहनने की भी कोई उम्र नहीं होती। 90 साल की बूढ़ी महिला इरीना कार्ने ने साबित कर दिया कि आज भी वो अपनी ही शर्तों पर जीती हैं।
विज्ञापन

बिकिनी में 90 साल की बूढ़ी महिला

2 of 5
- फोटो : facebook
ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स के एक फैशन स्टोर बायरन बे लेडी वेटगो ने अपने फेसबुक पेज पर उनकी ये तस्वीर पोस्ट की। साथ में लिखा था कि 90 साल की गॉर्जियस इरीना ने अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाते वक्त जहाज पर ये बिकिनी पहनी।
विज्ञापन

बिकिनी में 90 साल की बूढ़ी महिला

3 of 5
- फोटो : facebook
करीब एक महीना पहले उन्होंने बिकिनी की तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था,''90 साल की एक महिला ने ये बिकिनी खरीदी है। उनके दोस्तों और नर्सिंग होम के साथियों ने उन्हें बिकिनी पहनने के लिए प्रेरित किया और इसलिए हमने उनके लिए बिलकुल पर्फेक्ट बिकिनी छांट कर दी है।''

बिकिनी में 90 साल की बूढ़ी महिला

4 of 5
- फोटो : facebook
तब से इस तस्वीर पर 730 लोग प्रतिक्रिया दे चुके हैं। सभी इरीना की तारीफ कर रहे हैं। उनके जज्बे के लिए उन्हें खूब तारीफ मिल रही है। हो भी क्यों न! इस लाल-सफेद पोल्का डॉट बिकिनी में वो लगी ही इतनी स्मार्ट रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिकिनी में 90 साल की बूढ़ी महिला

5 of 5
- फोटो : daily mail
यकीनन आजकल महिलाएं उम्र को परे रख कर आगे आ रही हैं और कुछ न कुछ नया आजमा रही हैं। कुछ ही वक्त पहले 94 साल की अमेरिकन फैशन डिजाइनर आईरिस आफेल भी सुर्खियों में आई थी जब उन्होंने फैशन ब्रैंड के लिए अपना कलेक्शन उतारा। इस उम्र में भी आईरिस फैशन के मामले में बिल्‍कुल अपडेट रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें