इस तस्वीर में दिखने वाला मासूम बच्चा अब दुनिया में नहीं है। अमेरिका के राज्य ऑरेगॉन में रहने वाले इस 8 साल के बच्चे का नाम लायम है। लायम की मौत का कारण बहुत दुखद और दिल को दहला देने वाला है। लायम की मौत मांस खाने वाले कीड़े के कारण हुई है।
विज्ञापन
2 of 5
oregon boy
13 जनवरी के दिन लायम स्कूल से आकर अपनी साइकिल चला रहा था और तभी वह लड़खड़ाकर नीचे गिर गया। इस दौरान उसके उसके पैर और जांघ में काफी चोट आई। जिसके बाद उसे हॉस्पिटल ले जाया गया और वहां उसे टांके लगाए गए। लायम हॉस्पिटल से ठीक होकर घर आ गया, लेकिन दो तीन दिन बाद उसे असहनीय दर्द होने लगा।
विज्ञापन
3 of 5
oregon boy
बच्चे का जख्म ठीक होने के बजाय ज्यादा होता जा रहा था। उसके जख्म पर बैगनी और लाल रंग का निशान दिखने लगा जो लगातार बड़ा होता जा रहा था। इस निशान को बढ़ता देख मां सारा हेबर्ड और स्टेपडैड लायम को सेंट एंटनी हॉस्पिटल ले गए।
4 of 5
oregon boy
हॉस्पिटल में उन्हें बताया गया कि लायम को एक मांस खाने वाले कीड़े ने अटैक किया है। जो शायद उसकी घाव में मिट्टी से प्रवेश किया होगा। डॉक्टर ने संक्रमित टिशूज को हटाने के लिए लायम की कई सर्जरी की, लेकिन कोई भी सर्जरी कामयाब नहीं हुई। उसका जख्म लगातार बढ़ता ही गया।
लायम की मां ने बताया, ''हमने उसे नरक (हॉस्पिटल) में धकेल दिया था। वो लोग उसे लगातार टुकड़ों में काटते जा रहे थे। उसका दांया हिस्सा लगभग पूरा बेकार हो चुका था। वो हर बार उसे इस उम्मीद से काटते जा रहे थे कि शायद उसे संक्रमित टिशूज से बचाया जा सके। मां सारा ने बताया, जब कोई फायदा नहीं हुआ तो उन्होंने लायम को दूसरे अस्पताल में ट्रांसफर किया, लेकिन उसी रात उसने दम तोड़ दिया।