70 साल की उम्र में कई लोग चलने-फिरने के भी काबिल नहीं रहते हैं और ऐसे में 70 साल की एक महिला ने दावा किया है कि वह 6 महीने की प्रेग्नेंट है। मैक्सिको के सिनालोआ में रहने वाली मारिया डी लालूस ने बाकायदा अपनी सोनोग्राफी रिपोर्ट्स भी मीडिया में शेयर की हैं। पहले से ही 7 बच्चों की मां बनीं इस महिला की रिपोर्ट्स देखकर डॉक्टर्स भी हैरान हो गए हैं।