धरती पर जितने तरह के लोग रहते हैं, उससे ज्यादा तरह की बीमारियां इस दुनिया में अपना आसरा बनाए बैठी हैं। तकनीक जहां छलांगे लगाकर भयंकर बीमारियों का इलाज ढूंढ रही है वहीं रोजाना एक न एक नया मामला सामने आकर वैज्ञानिकों की चिंता को बढ़ा देता है।
विज्ञापन
2 of 6
X Ray
चीन में ऐसा ही एक नई बीमारी का मामला सामने आया है, जिसको देखने के बाद डॉक्टरों के पसीने छूट गए। बीमारी की जानकारी जब खबरों के माध्यम से वैज्ञानिकों तक पहुंची, तो वह भी इसके पीछे के कारण समझने में नाकाम रहे।
विज्ञापन
3 of 6
d
- फोटो : getty images
दरअसल एक चीनी नागरिक के सिर में काफी दर्द हो रहा था। सिर दर्द के इलाज के लिए वह डॉक्टर्स के पास पहुंचा। डॉक्टर ने काफी पड़ताल की लेकिन दर्द का कारण समझ नहीं पा रहे थे। अंदरूनी जांच के इरादे से चीनी शख्स को खोपड़ी का एक्स-रे कराने के लिए कहा।
4 of 6
headache
खोपड़ी का एक्स-रे सामने आया तो देखने वाले को अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हो रहा था। क्योंकि एक्स-रे के मुताबिक दिमाग के अंदर एक 48 MM का एक नाखून नजर आ रहा था। यकीन नहीं हुआ तो दोबारा एक्स-रे किया गया।
विज्ञापन
5 of 6
headache
कई बार एक्स-रे करने के बाद साफ हो गया कि दिमाग में एक नाखून ही है लेकिन यह अंदर कैसे गया। यह चौंकाने वाली बात है।
वहीं पीड़ित का कहना है कि उसे भी इस बारे में जानकारी नहीं है कि आखिर यह अंदर कैसे गया। उसने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में सीसीटीवी कैमरों पर निगरानी रखने का काम करता है। लेकिन उसके दिमाग के अंदर नाखून कैसे आया, इसकी जानकारी उसे नहीं है।