आखिर ये गुड टच और बैड टच है क्या...आइए आपको बताते हैं। गुड टच और बैड टच से जुड़ी ऐसी 10 बातें हैं जो हर पेरेंट्स को अपने बच्चों के साथ शेयर करनी चाहिए। बच्चों को चाइल्ड लाइन का नंबर 1098 भी याद करवा देना चाहिए ताकि कुछ भी गलत हो तो वो खुद भी कॉल कर सकें।
क्या होता है गुड टच और बैड टच-
गुड टच क्या है ?
अगर कोई आपको टच करता है और आपको अच्छा लगता है या प्यार की अनुभूति होती है तो यह गुड टच कहलाता है। इसको आप अपनी मां, पिता, बड़ी बहन, दादी के टच से फील कर सकते हैं। कोई अपना जब आपको प्यार से चट करता है तो वो अच्छा लगता है।