फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन अजीबोगरीब तरीकों से पैसे कमाते हैं लोग, जानकर हो जाएंगे चकित

Sat, 18 Feb 2017 01:39 PM IST
डिजिटल टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
weird profession
बचपन में आपसे कई बार पूछा गया होगा कि "बेटा बड़े हो कर क्या बनोगे" आप शायद डॉक्टर, इंजीनियर या आर्किटेक्ट जैसे नाम लेते होंगे। लेकिन आपको इन नौकरियों के बारे में नहीं पता होगा जो आज-कल दुनिया में लोग करते हैं। एक से बढ़ कर एक अतरंगी और आश्चर्यजनक नौकरियां हैं। खुद देख लो जी...  
विज्ञापन

2 of 8
weird profession
जापान के लोग बड़े मेहनती होते हैं और वहां समय से काम पर पहुंचना बहुत ज़रूरी होता है। इसीलिए सुबह जब मेट्रो में बहुत भीड़ होती है, तब कुछ लोग बस लोगों को मेट्रो में धक्का देने का काम करते हैं। ये हैं पेशेवर धक्का देने वाले। इन्हें इस काम के लिए पैसे भी मिलते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
weird profession
टोक्यो में अगर आप चाहें तो किराए पर बॉयफ्रेंड बना सकते हैं। अब इसका क्या फायदा है, ये तो जापानी ही जानें। 

4 of 8
weird profession
लोगों के पास हमेशा समय की कमी होती है ऐसे में कौन लाइन में खड़े हो कर फ़िल्म के टिकट खरीदे। इसके लिए आप पेशेवर लाइन में खड़े होने वाले को काम पर लगा सकते हैं। वो आपकी जगह किसी भी लाइन में, कितनी भी देर, खड़ा हो जाएगा जब तक आप उसे पैसे दे रहे हैं। कमाल है ये नियम भारत में होता तो नोटबंदी में इसे ही आजमाते।  
विज्ञापन

5 of 8
weird profession
सपना सा लगता है न? सोने के लिए भी कोई पैसा दे सकता है! लेकिन ये सच है। वैज्ञानिक अपनी रिसर्च के लिए पेशेवर सोने वालों को रुपये देते हैं। उन्हें बस आराम से सोना होता है और वैज्ञानिक नींद से सम्बंधित बीमारियों की रिसर्च उन पर करते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
weird profession
अगर आपने कभी रोलर कोस्टर की सवारी की है तो आप जानते होंगे कि उसमें डर तो लगता ही है। साथ ही पेट का सिस्टम भी बिगड़ जाता है। ऐसी हालत में कुछ लोगों का उलटी करना स्वाभाविक है। लेकिन टेंशन क्या है।  अम्यूज़मेंट पार्क के मालिकों ने ऐसे लोगों को रखना शुरू किया है जो उलटी साफ़ करते हैं।  
विज्ञापन

7 of 8
weird profession
भारत में तो शादियों में बिन बुलाये मेहमान भी आ जाते हैं, इसीलिए यहां इस काम की डिमांड शायद नहीं होगी। लेकिन जापान में कुछ लोग पार्ट-टाइम काम करते हैं, जिसमें उन्हें किसी की शादी में जाना होता है। इसके लिए उन्हें पैसे भी मिलते हैं और खाना भी।
विज्ञापन

8 of 8
weird profession
लोकल ट्रेन में सफ़र करने वालों को पता होगा कि शरीर की दुर्गन्ध कितनी भयानक हो सकती है। कोई बात नहीं, पेशेवर डिओडरेंट टेस्टर को काम पर लगा सकते हो। इन लोगों का काम होता है ये चेक करना कि डिओडरेंट (दुर्गन्ध दूर करने वाला) ठीक से अपना असर दिखा रहा है या नहीं। बस ये है कि इसके लिए उन्हें लोगों की बगल को सूंघना होता है। इसके लिए इन्हें पैसे दिए जाते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें