फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में पत्नी से झगड़े के बाद इस शख्स ने की 450 किमी की पैदल यात्रा

Sun, 20 Dec 2020 10:42 AM IST
योगेश जोशी फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इटली में एक शख्श पत्नी के साथ झगड़े के बाद दिमाग शांत करने के लिए घर से निकला, तो चलते-चलते 450 किमी दूर जा पहुंचा- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

इटली में एक शख्स पत्नी के साथ झगड़े के बाद दिमाग शांत करने के लिए घर से निकला, तो चलते-चलते 450 किमी दूर जा पहुंचा। इटली के सोशल मीडिया पर इस शख्स का ये कारनामा खूब छाया और  लोगों ने उसे "फॅारेस्ट गंप" कहा। ये 1994 की एक फिल्म का हीरो था, जो पूरे अमेरिका में हजारों मील तक दौड़ा था। इतालवी शख्स के इस अनोखे सफर पर पुलिस ने एड्रियाटिक तट पर फानो में रात 2 बजे विराम लगाया। वो एक हफ्ते तक चलते-चलते यहां पहुंचा था। 48 साल के इस शख्स पर पुलिस ने कर्फ्यू का उल्लंघन करने के लिए 485 अमरीकी डॉलर का जुर्माना लगा दिया।

विज्ञापन

2 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

इस कहानी को सबसे पहले बोलोग्ना स्थित एक अखबार ने रिपोर्ट किया था, लेकिन जल्दी ही ये इतालवी मीडिया में वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने शख्स को हीरो कहा और उनपर लगाए गए जुर्माने की आलोचना की। 

विज्ञापन

3 of 5
एक ने कहा कि उन्हें नए जूते भी दिए जाने चाहिए थे- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay

एक ने कहा कि उन्हें ईनाम मिलना चाहिए था, ना कि जुर्माना और नए जूते भी दिए जाने चाहिए थे। एक ने इस बात के लिए उनकी तारीफ की कि वो अपना गुस्सा शांत करने के लिए वॉक पर निकल गए, ना कि हिंसा की।

4 of 5
शख्श ने पुलिस को बताया, "मैं यहां पैदल आया हूं- सांकेतिक तस्वीप - फोटो : social media

शख्स ने पुलिस को बताया, "मैं यहां पैदल आया हूं, मैंने कोई गाड़ी नहीं ली।" उन्होंने कहा, "रास्ते में मुझे लोग मिले, जिन्होंने मुझे खाना और पानी दिया।" रोजाना औसतन 60 किलोमीटर चलने के बाद उन्होंने कहा, "मैं ठीक हूं, बस थोड़ा थक गया हूं।" पुलिस को वो रात में भटकते मिले थे और तटीय हाइवे पर ठंड से कांप रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
पुलिस ने जब अपने डेटाबेस में उनकी आईडी चेक की तो पाया कि उनकी पत्नी ने उनके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई हुई है। इसके बाद पुलिस ने उनकी पत्नी से संपर्क किया, जो उन्हें लेने के लिए फिर फानो आईं। हालांकि इटली की मीडिया में इस बारे में कुछ नहीं बताया गया है कि 485 अमरीकी डॉलर के जुर्माने के बारे में सुनकर उनकी पत्नी ने क्या प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें