फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अजब-गजब: आखिर खरगोश अपना ही मल क्यों खा जाते हैं? जानिए इसके पीछे की वजह

Wed, 23 Jun 2021 10:51 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
खरगोश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
हमारे आसपास मौजूद हर जीव-जंतुओं की अपनी कुछ विशेषताएं हैं। खरगोश भी इन्हीं में से एक है। ये बात तो हम सभी को पता है कि खरगोश धरती पर पाए जाने वाला एक सुंदर और मनमोहक जानवर है। अलग-अलग जगहों पर ये जीव अलग-अलग रंग और रूप में पाया जाता है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि बेहतर स्वास्थ्य के लिए अपने ही मल को खरगोशों के द्वारा खाना एक बेहद जरूरी प्रक्रिया है। खरगोश एक ऐसा जीव है, जिसका पाचन तंत्र अच्छे से विकसित नहीं होता है। यह जीव अपना अधिकांश जीवन घास खाकर ही बिताता है, जिसके कारण खरगोश के शरीर से बहुत से जरूरी न्यूट्रिएंट्स बिना पचे ही बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में खरगोश उसे फिर से खाकर अधिक से अधिक पोषक तत्व पचाते हैं। खरगोशों की ये स्थिति बिल्कुल वैसे ही है, जैसे गाय और भैंस जैसे अधिकांश चौपाया जानवर अपने भोजन को वापस मुंह में लाकर उसे पचाते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
खरगोश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
खरगोशों के मल दो किस्म की होती है, पहला तरल और दूसरा सख्त। तरल मल को सीकोट्रोप कहा जाता है, जो पोषक तत्वों से भरपूर होती है। खरगोश इसे खाकर पोषक तत्वों को पचाते हैं और इसके बाद सख्त मल का त्याग करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
जानवरों पर साबुन के परीक्षण पर रोक
सीकोट्रोप यानी खरगोश के तरल मल में सख्त मल की तुलना में दोगुने पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसमें विटामिन के और विटामिन बी 12 होता है। अगर खरगोश सीकोट्रोप को नहीं खाएंगे, तो उनके शरीर से अधिकांश पोषक तत्व बिना पचे ही निकल जाएंगे।

4 of 5
खरगोश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
दरअसल, खरगोश शाकाहारी जानवर होते हैं, जो सिर्फ सब्जियां या घास खाते हैं। ऐसे में उनके शरीर के लिए फाइबर बहुत जरूरी होता है। खरगोश एक ऐसा जीव है, जिसका पाचन तंत्र रात में बहुत तेजी से काम करते हुए बहुत से भोजन को बिना पचाए ही बाहर निकाल देता है। इस वजह से सीकोट्रोप यानी तरल मल का त्याग रात में ही करते हैं और उसी समय इसे खा भी लेते हैं। तरल मल को वो पूरी तरह से पचाकर सख्त मल की तरह बाहर निकालते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खरगोश (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
जानवरों की दुनिया में खरगोश ही केवल ऐसा जीव नहीं है, जो अपना मल खाता है। छोटे चूहों और गिनी पिग समते खई शाकाहारी जानवरों में ऐसी प्रवृत्ति पाई जाती है। वैसे धरती पर ऐसे भी कई जीव हैं, जो दूसरों का मल भी खाते हैं। ऐसे जानवर पर्यावरण के लिए बहुत फायदेमंद हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें