Weird Facts Blast In Aeroplane: समय की बचत के लिए लोग हवाई जहाज से यात्रा करना पसंद करते हैं। यही वजह है कि हवाई सफर करने वालों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। हवाई सफर करना लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है, क्योंकि कम समय में एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचा जा सकता है। हालांकि, अगर कभी आसमान में कोई हवाई जहाज किसी हादसे का शिकार हो जाता है, तो इंसान के बचने की संभावना बेहद कम होती है। इसलिए उड़ाने भरने से पहले जहाज की सुरक्षा की जांच अच्छे से की जाती है ताकि सफर के दौरान कोई समस्या न हो।
तमाम सुरक्षा जांचों के बावजूद साल 1986 में एक ऐसा जहाज हादसा हुआ था जिसके बारे में जानकर आपकी रूह कांप जाएगी। 11 हजार फीट की ऊंचाई पर आसमान में अचानक जहाज के अंदर विस्फोट हो गया था, जिसमें प्लेन के बीच का हिस्सा उड़ गया। इस हादसे के बाद जहाज में बैठे चार यात्री नीचे गिर गए थे जिनमें एक आठ महीने का बच्चा भी शामिल था। गोद में बैठा बच्चा अपनी मां के साथ प्लने से नीचे गिरा गया था। लेकिन गनीमत यह रही है कि प्लेन क्रैश होने से बच गया। आज आपको इस डरावने हादसे के बारे में कुछ रोच बातें बताते हैं।