फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: मासूम बेटी को गोद में लेकर फूड डिलीवर करता है शख्स, कहानी जानकर हो जाएंगे भावुक

Tue, 23 Aug 2022 05:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
मासूम बेटी को गोद में लेकर फूड डिलीवर करता है शख्स - फोटो : instagram/ foodclubbysaurabhpanjwani
Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन भावुक करने वाले वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब इस बीच इंटरनेट पर एक दिल को छूने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फूड डिलीवरी करने वाला एक शख्स नजर आ रहा है जिसके हौसले को आप सलाम करेंगे। इस वीडियो को देखने के बाद आप इस शख्स की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे। इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में फूड डिलीवरी करने वाला एक शख्स नजर आ रहा है। यह वीडियो दोपहर के समय का है और शख्स के साथ दो बच्चे हैं। एक बच्चा शख्स की गोंद में है जबकि दूसरा बच्चा नीचे खेल रहा है। इंटरनेट पर फूड डिलीवरी बाॅय के कई वीडियो देखने को मिलते हैं, लेकिन फूड डिलीवरी करने वाले इस शख्स का यह वीडियो लोगों के दिल को जीत रहा है। आइए जानते हैं इस डिलीवरी बाॅय की कहानी...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
मासूम बेटी को गोद में लेकर फूड डिलीवर करता है शख्स - फोटो : instagram/ foodclubbysaurabhpanjwani
जिंदगी में कब कैसे हालात हो जाएं किसी को नहीं पता होता है। फूड डिलीवरी करने वाले शख्स की कहानी भी लोगों को हैरत में डाल दी है। इस वायरल वीडियो को फूड ब्लॉगर सौरभ पंजवानी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है इससे मूझे प्रेरणा मिलती है। 
विज्ञापन

3 of 5
मासूम बेटी को गोद में लेकर फूड डिलीवर करता है शख्स - फोटो : instagram/ foodclubbysaurabhpanjwani
इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि फूड डिलीवरी बाॅय अपने एक बच्चे को सीने से लगाकर रखा हुआ है और दूसरा बच्चा उसके साथ नजर आ रहा है। फूड डिलीवरी करने वाला शख्स जब खाना देने के लिए जाता है, तो बच्चे भी उसके साथ होते हैं। 

4 of 5
मासूम बेटी को गोद में लेकर फूड डिलीवर करता है शख्स - फोटो : instagram/ foodclubbysaurabhpanjwani
सौरभ ने शख्स से पूछा कि क्या दोनों बच्चों को लेकर आप खाने देने जाते हैं? तो शख्स जवाब देता है कि हां। फिर वह कहते हैं कि आप धूप में भी इन बच्चों को लेकर जाती हैं। इसके बाद उन्होंने शख्स से पूछा कि आप काम करते हैं, लेकिन मासूम बच्ची को धूप में मत घूमाओ। 

यहां देखें दिल छूने वाला वीडियो...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मासूम बेटी को गोद में लेकर फूड डिलीवर करता है शख्स - फोटो : instagram/ foodclubbysaurabhpanjwani
इस वायरल वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भावुक हो गए हैं। इस वीडियो पर फूड डिलीवरी ऐप कंपनी जोमैटो (Zomato) ने भी कमेंट किया है और मदद करने के लिए शख्स के बारे में जानकारी मांगी है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें