पंजाब पुलिस और बुजुर्ग महिला
- फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो में एक बुजुर्ग महिला पुलिस के साथ बैठी है। यह महिला काफी परेशान है और रो रही है। इसके बाद महिला को संभालते हुए ये पुलिस कांस्टेबल गले लगा लेता है। पुलिस कांस्टेबल के इस कदम की काफी सराहना हो रही है। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन पुलिस फाउंडेशन ने शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'यह पुलिस कांस्टेबल, पुलिस अधिकारियों के लिए असली रोल मॉडल है।'