one eye cow
इन तस्वीरों को देखकर आप ये तो समझ ही गए होंगे कि यह कोई सामान्य गाय नहीं है। बता दें कि पश्चिम बंगाल के बर्धमान जिले में एक आंख वाले गाय के बच्चे का जन्म हुआ है। वहीं लोग इसे चमत्कार मानकर इसकी पूजा कर रहे हैं। इस गाय की सिर्फ एक आंख ही नहीं बल्कि मूंह के आगे का हिस्सा यानी थूथन भी दिखने में बहुत ही अजीब है, जिस वजह से इस गाय की जीभ बाहर निकली हुई है।वहीं दूसरी तरफ जिस घर में इस एक आंख वाली गाय का जन्म हुआ है, वहां सुबह से ही गाय की पूजा करने के लिए लोगों की लाइनें लग गई है।