Viral Video: सोशल मीडिया पर दुनियाभर की अजीगोगरीब और अनोखी चीजें देखने को मिलती हैं। दुनिया के किसी कोने में कोई भी घटना घटती है उसका वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। अजीबोगरीब वीडियो और फोटो लोगों के ध्यान को अपनी तरफ खींचते हैं। आपने भी कई ऐसे वीडियो और फोटो देखे होंगे, जिन्हें देखने को लोगों का दिमाग घूम जाता है। अब इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों को समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है?
वायरल वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं और अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं। दरअसल, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक जगह हैंडपंप लगाया गया है, लेकिन सबसे हैरानी की बात यह है कि उस हैंडपंप के चारों तरफ सड़क बना दी गई है। सीमेंट की सड़क बनाने की वजह से वो हैंडपंप उसमें आधा समा गया है।
हैंडल बाहर है, लेकिन जहां से पानी निकलता है, वो सड़के के भीतर दिख रहा है। हैंडपंप उसके बाद भी काम कर रहा है, क्योंकि ऐसा करने से पहले उसमें एक जुगाड़ लगा दिया गया है। दरअसल, हैंडपंप के मुंह, जहां से पानी बाहर निकलता है, उसे लंबा करके सड़क के बाहर तक ले आया गया है। हैंडपंप चलाने पर सड़क के एक किनारे पानी निकल रहा है। हालांकि, सबसे हैरानी की बात यह है कि कोई अकेले पानी पीने जाएगा तो वो नहीं पा पाएगा।
Optical Illusion: तस्वीर में 777 को खोजने वाला कहलाएगा जीनियस, आपके पास हैं सिर्फ 15 सेकेंड
Viral Video: लड़की ने सिर्फ 180 मीटर के लिए बुक की बाइक टैक्सी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान
वायरल वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर contentkikamii नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 36 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक शख्स का कहना है कि- और कोई अकेले आदमी को पानी पीना होगा तो? एक अन्य शख्स ने कहा- किसी अकेले को प्यास लगेगी तो कैसे?एक और शख्स ने कहा- ये है असली टेक्नोलॉजी। एक शख्स ने लिखा है- पहले हैंडपंप आया या सड़क।