Viral Optical Illusion: सोशल मीडिया पर अक्सर ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरें (Viral Optical Illusion Pictures) वायरल होती हैं। इस तरह के चैलेंज को हल करना लोगों को अच्छा लगता है। ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीरों में छिपी चीजों को खोजने का चैलेंज दिया जाता है। इसके लिए एक समयसीमा निर्धारित की जाती है, जिसके अंदर छिपी चीजों को खोजना होता है। इस तरह के टास्क से दिमाग तेज होता है। इसके साथ ही आपकी अवलोकन क्षमता भी बढ़ती है।
हम आपके लिए एक बार फिर ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर लेकर आए हैं। इस तस्वीर ने लोगों के दिमाग को घूमा दिया है। इस तस्वीर में कुछ बिल्डिंग दिखाई दे रही हैं। उसके सामने सड़क पर कुछ लड़के और लड़कियां खड़ी हैं। इन लोगों के बीच कुछ जीव छिपे हुए हैं, जिनमें एक उल्लू भी शामिल है। तस्वीर में उल्लू को सात सेकेंड के अंदर खोजने का चैलेंज दिया गया है। अगर आप इस तस्वीर में उल्लू को दिए गए समय के भीतर खोज लेते हैं, तो माना जाएगा कि आप जीनियस हैं।