फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Hindi Jokes: पत्नी ने पति से पूछा- अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई तो तुम क्या करोगे, जवाब जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Thu, 20 Jan 2022 05:28 PM IST
राजेश मिश्रा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
इंसान की मुस्कान बड़ी अनमोल होती है। हमें चाहिए कि हमारी मुस्कान बनी रहे, इसके लिए हमें दिनभर में एक बार खुलकर हंसना चाहिए। हंसने से हमारा मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहता है। हंसना भी एक प्रकार का योग है और डॉक्टर्स भी यही सलाह देते हैं कि यदि कोई व्यक्ति खुश रहता है तो बीमारी भी उसके पास जल्दी नहीं आ सकती। जब आप खुद खुश रहेंगे तो दूसरों को भी खुश रख पाएंगे। हंसने में हमारी मदद करते हैं मजेदार चुटकुले और जोक्स। जिन्हें पढ़कर हम खुश हो सकते हैं। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस खिलखिलाते सफर में........
 
आधी रात को एक लड़की की नींद खुली
पहली लड़की- अरे, उठो
दूसरी लड़की- बोलो क्या हुआ ?
पहली लड़की- तुम्हें आसमान में क्या नजर आ रहा है
दूसरी लड़की- तारे, और तुम्हें
पहली लड़की- तारे
दूसरी लड़की- कितना खूबसूरत है आसमान
पहली लड़की- डार्विन की अम्मा, टेंट चोरी हो गया है।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर ने अपना नया क्लीनिक खोला और थोड़ी देर बाद एक आदमी आया
डॉक्टर ने खुद को बिजी दिखाने के लिए टेलीफोन उठाया और अपॉइंटमेंट की बात करने लगा
डॉक्टर (आदमी से)- हां बताइए, क्या हुआ?
आदमी- BSNL से आया हूं, बात खत्म हो गई है तो टेलीफोन एक्टिवेट कर दूं...? 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- अगर मैं तुम्हें छोड़कर चली गई, तो तुम क्या करोगे?
पति- मैं तो पागल हो जाऊंगा
पत्नी- मतलब दूसरी शादी तो नहीं करोगे?
पति- पागल कुछ भी कर सकता है...

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- तुम शराब में बहुत पैसे बरबाद करते हो, अब बंद करो
पप्प- औऱ तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती हो उसका क्या
पत्नी- वो तो मैं तुम्हें सुंदर लगूं इसलिए...
पप्पू- पगली तो में भी तो इसलिये पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे।
पत्नी बेहोश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : istock
पत्नी- मुझे एक कुत्ता खरीदना है।
पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है?
पत्नी- ताकि तुम्हारे ऑफिस जाने के बाद कोई तो मेरे आगे पीछे दुम हिलाने वाला हो।
एक दिन चिंटू पंडित जी के पास गया।
पंडित - तुम्हारी कुंडली में धन ही धन लिखा है।
चिंटू - वो तो सब ठीक है पंडित जी लेकिन ये तो बताइए इस धन को बैंक में कैसे ट्रांसफर करुं।
पंडित बेहोश!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें