फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Dance Video: दिव्यांग लड़के ने किया धमाकेदार का डांस, वीडियो देखकर हिम्मत और हौसले को करेंगे सलाम

Mon, 17 Feb 2025 07:43 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Dance Video: लड़का दिव्यांग है, लेकिन उसकी जिंदगी की यह सबसे बड़ी कमी उसे अपने शौक को पूरा करने से रोक नहीं पाई। लड़के ने अपने डांसिंग के शौक को पूरा किया है, क्योंकि उसके डांस को देखकर लग रहा है कि उसे डांस करने का शौक है।
विज्ञापन
1 of 1
दिव्यांग लड़के ने लड़की के साथ किया धमाकेदार का डांस - फोटो : Instagram/ @beingawasthisumit
Viral Dance Video: अगर आपके भीतर हुनर है, तो उसे कोई सीमा नहीं रोक सकती है। कोई मजबूरी भी किसी के हुनर पर रोक नहीं लगा सकती। अपनी कमियों पर जीत हासिल करने के लिए सिर्फ हौसला और जुनून होना चाहिए। आप अपनी कमियों को अपनी खूबी बना सकते हैं। 

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है यह लड़का इसकी एक मिसाल है। लड़का दिव्यांग है, लेकिन उसकी जिंदगी की यह सबसे बड़ी कमी उसे अपने शौक को पूरा करने से रोक नहीं पाई। लड़के ने अपने डांसिंग के शौक को पूरा किया है, क्योंकि उसके डांस को देखकर लग रहा है कि उसे डांस करने का शौक है। एक बार किसी ने उसके डांस को देख लिया, तो तारीफ करने से अपने आपको नहीं रोक सकता।

हौसल से भरा है लड़के का हुनर 

सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर वरिष्ठ पत्रकार सुमित अवस्थी ने अपने अकाउंट @beingawasthisumit हैंडल से वीडियो को शेयर किया है। इसमें स्टेज पर एक दिव्यांग लड़का लड़की के साथ हरियाणवी गाने पर डांस कर रहा है। लड़का दिव्यांग होने के बावजूद बेहद जोश के साथ डांस कर रहा है, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। लड़का डांस करते समय बेहद खुश नजर आ रहा है, क्योंकि डांस करने की खुशी उसके चेहरे पर साफ दिख रही है। सामने बैठे लोग डांस देखकर जमकर ताली बजा रहे हैं और उसके हौसले को बढ़ा रहे हैं। 

Cobra Viral Video: कोबरा और कोमोडो ड्रैगन के बीच खतरनाक लड़ाई का वीडियो वायरल, देखिए आखिर किसकी होती है जीत
 

Ajab Gajab: ये हैं दुनिया की चार सबसे डरावनी जगहें, जहां हमेशा बना रहता है जान पर खतरा

लड़के ने किया धमाकेदार डांस

लड़के ने हार्फ शर्ट और शार्ट जींस पहनी है और लड़की साड़ी पहनी हुई है। डांस कर रहे लड़के के चेहरे पर उसकी खुशी साफ झलक रही है। लड़के और लड़की दोनों बेहद खूबसूरत डांस कर रहे हैं। वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह किसी आयोजन का है, जहां पर दोनों डांस कर रहे हैं। यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि वीडियो कब और कहां का है। 

सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो गया है। लोग लड़के के हौसले को सलाम कर रहे हैं। इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। इस पर लोग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक शख्स ने लिखा है,  दुखी वो लोग हैं, जिन्हें धन और दौलत चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें