jai veeru
तस्वीर शेयर होते ही यूजर्स ने यूपी पुलिस को ट्रोल करना शुरू कर दिया। कारण, तस्वीर में जय-वीरू बिना हेलमेट के हैं। यूपी पुलिस ने इस तस्वीर में खुद को जय बताया और वीरू को जनता। यूजर्स ने कहा है कि ये तस्वीर हेलमेट न पहनने को बढ़ावा दे सकती है, इसलिए गलत है। ट्वीट का जवाब देने के लिए कुछ लोगों ने फोटो को एडिट किया और जय-वीरू के ऊपर हेलमेट लगा दिया। यूजर्स का कहना था कि अगर हेलमेट पहनने की सलाह देते तो ज्यादा सही था।