फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajab-Gajab: 'हस्बैंड' शब्द पर मचा बवाल, इस्तेमाल नहीं करना चाहतीं महिलाएं, जानिए क्या होता है मतलब

Mon, 29 Aug 2022 11:51 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
'हस्बैंड' शब्द पर मचा बवाल - फोटो : Pixabay
Women Do Not to use 'Husband' for life partner: महिलाओं की चर्चा के बीच रहने वाले हस्बैंड को लेकर बवाल मच गया है। इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है जिसके पीछे एक महिला का अपने पति को हस्बैंड कहने से मना करना है। महिला के इस कदम को लोगों ने पहले पति से नाराजगी समझा, लेकिन अब उसने हस्बैंड न कहने की वजह बताई है जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

महिला के हस्बैंड का मतलब बताए जाने के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया है और कई महिलाओं ने अपने पति को हस्बैंड कहना छोड़ दिया है। अब उन्होंने इसकी जगह कुछ और कहना शुरू कर दिया है। जब इन दिनों हसबैंड शब्द को लेकर बवाल मचा हुआ है, तो लोग गूगल पर हस्बैंड का मतलब खोज रहे हैं। आइए जानते हैं कि आखिर हस्बैंड शब्द को लेकर क्यों बवाल मचा है और इसका मतलब क्या होता है। 
विज्ञापन

2 of 6
'हस्बैंड' शब्द पर मचा बवाल - फोटो : Pixabay

अब लोग जानना चाहते हैं कि हस्बैंड का क्या मतलब होता है? अगर महिलाएं हस्बैंड नहीं कहेंगी, तो पति को क्या कहकर पुकारेंगी। अब लोग जानना चाहते हैं कि इस शब्द का आविष्कार कैसे हुआ और यह कहां से आया है। यह विवाद अमेरिका से शुरू हुआ है और वहां सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। 
विज्ञापन

3 of 6
'हस्बैंड' शब्द पर मचा बवाल - फोटो : iStock
एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,  अमेरिका की ऑड्रा फिगेराल्ड के एक बयान के बाद यह विवाद छिड़ा है। दरअसल उन्होंने अपने ब्वॉयफ्रेंड से शादी की और सोशल मीडिया पर कहा कि वह अपने पति को हस्बैंड नहीं कहना चाहती हैं। 

4 of 6
हस्बैंड' शब्द पर मचा बवाल - फोटो : Pixabay
न्यूयॉर्क की रहने वाली फेमिनिस्ट ऑड्रा फिगेराल्ड की उम्र 26 साल है और उनका कहना है कि वह पति को हस्बैंड की जगह  Wer कहकर बुलाएंगी। उन्होंने बताया है कि Wer का मतलब पति होता है और वह अपनी पत्नी के साथ रहता है। 
विज्ञापन

5 of 6
हस्बैंड' शब्द पर मचा बवाल - फोटो : Pixabay

ऑड्रा के बयान पर हजारों महिलाओं ने प्रतिक्रिया दी है। अब इस पर पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। सैकड़ों फेमिनिस्ट महिलाओं ने ऑड्रा फिगेराल्ड का समर्थन किया है, तो वहीं कई महिलाओं ने इसको बकवास बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
'हस्बैंड' शब्द पर मचा बवाल - फोटो : Pixabay
जानिए क्या होता है हस्बैंड का मतलब

ऑड्रा ने कहा है कि हस्बैंड लिंगवादी शब्द है और इसमें पुरुषवादी मानसिकता दिखती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लैटिन भाषा HUS का मतलब हाउस (घर) होता जबकि बॉन्डी से BAND शब्द को लिया गया है। BAND शब्द का संबंध प्रॉपर्टी पर मालिकाना हक से होता है। हस्बैंड का मतलब हुआ घर का मालिक जिसको कहा जा रहा है कि यह शब्द महिलाओं का नीचा दिखाने वाला हो सकता है। कुछ लोगों ने कहा कि हस्बैंड शब्द में कुछ भी गलत नहीं है और सिर्फ सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई जा रही है। उनका कहना है कि hūsbōndi यानि घर के मालिक शब्द से ही आगे जाकर अंग्रजी में Husband हो गया। 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें