फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

James Webb Space Telescope: कभी नहीं देखी होगी ब्रह्मांड की ऐसी अद्भुत तस्वीर, नासा ने जारी की पहली रंगीन फोटो

Tue, 12 Jul 2022 11:14 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
कभी नहीं देखी होगी ब्रह्मांड की ऐसी अद्भुत तस्वीर - फोटो : NASA
James Webb Space Telescope: अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा (US Space Agency)  के सबसे शक्तिशाली स्पेस टेलिस्कोप जेम्स वेब ने ब्रह्मांड की खास तस्वीर भेजी है। अभी तक आपने ब्रह्मांड की ऐसी अद्भुत तस्वीर नहीं देखी होगी। यह ब्रह्मांड की सबसे हाई रेजोल्यूशन वाली पहली रंगीन तस्वीर है। नासा के नए टेलिस्कोप जेम्स वेब टेलीस्कोप (James Webb Space Telescope ) द्वारा खीचीं गई ब्रह्मांड की तस्वीर को सोमवार को जारी किया। 

अमेरिकी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस ब्रीफिंग में इस तस्वीर के बारे में जानकारी दी गई। अमेरिकी राष्ट्रपति भवन की तरफ से कहा गया है कि यह तस्वीर अचंभित करने वाली है। हजारों आकाशगंगाओं से भरी तस्वीर में अभी तक देखी गई सबसे धुंधली वस्तुएं हैं जो नीले, नारंगी और सफेद रंग की नजर आ रही है। व्हाइट हाउस ने बताया कि जेम्स वेब टेलीस्कोप मानवता की इंजीनियरिंग की महान उपलब्धि है। इस अनोखी तस्वीर में  ब्रह्मांड का सबसे गहरा दृश्य नजर आ रहा है। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
कभी नहीं देखी होगी ब्रह्मांड की ऐसी अद्भुत तस्वीर - फोटो : Nasa
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जेम्स वेब टेलीस्कोप की भेजी हुई तस्वीर को रिलीज किया। व्हाइट हाउस में एक समारोह में राष्ट्रपति बाइडेन ने इस दिन को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े और सबसे शक्तिशाली अंतरिक्ष विज्ञान टेलिस्कोप ने ब्रह्मांड के इतिहास में एक नई पेशकश की है। 
विज्ञापन

3 of 6
कभी नहीं देखी होगी ब्रह्मांड की ऐसी अद्भुत तस्वीर - फोटो : NASA
उन्होंने कहा कि नासा के नए टेलिस्कोप की यह तस्वीर बेहद खास है। ब्रह्मांड की अब तक तस्वीरों में यह सबसे ज्यादा गहरी इंफ्रारेड फोटो है। नासा के प्रशासक बिल नेल्सन ने बीते महीने कहा था कि मानवता को ब्रह्मांड के बारे में एक नया दृष्टिकोण मिलने जा रहा है। उन्होंने बताया कि ऐसा दृश्य हमने पहले कभी नहीं देखा है।

4 of 6
कभी नहीं देखी होगी ब्रह्मांड की ऐसी अद्भुत तस्वीर - फोटो : Nasa
जेम्स वेब टेलीस्कोप ने कई गैलेक्सियों के एक समूह की तस्वीर ली है जिसमें ब्रह्मांड की काफी जानकारी, डीटेल है। इस तस्वीर में कई गैलेक्सी एकसाथ नजर आ रही हैं। इसमें पुरानी, दूर मौजूद और धुंधली गैलेक्सी भी शामिल हैं। इस तस्वीर में बिग बैंग के बाद बनने वाली गैलेक्सी दिख रही हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 6
कभी नहीं देखी होगी ब्रह्मांड की ऐसी अद्भुत तस्वीर - फोटो : iStock
टेलिस्कोप को तैयार करने में खर्च हुए 900 करोड़ डॉलर

अतंरिक्ष में भेजी गई सबसे बड़ी और सबसे जटिल ऑब्जरवेट्री है जेम्स वेब टेलीस्कोप। इस नए टेलीस्कोप में बनाने में लगभग 900 करोड़ डॉलर खर्च हुए थे। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने दक्षिण अमेरिका के उत्तरपूर्वी तट पर फ्रेंच गुयाना से साल 2021 में क्रिसमस पर लॉन्च किया गया था जिसका वजन 6,350 किलो है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कभी नहीं देखी होगी ब्रह्मांड की ऐसी अद्भुत तस्वीर - फोटो : Nasa
ब्रह्मांड के खुलेंगे रहस्य

नासा ने इससे पहले टेलिस्कोप जेम्स वेब द्वारा ली गई गहरे-अंतरिक्ष की एक खूबसूरत टीजर फोटो जारी किया था। नासा ने इसमें बहुप्रतीक्षित डीप-स्पेस तस्वीरें अगले हफ्ते रिलीज करने की जानकारी दी थी। वैज्ञानिकों के मुताबिक, इस शक्तिशाली उपकरण से ब्रह्मांड की उत्पत्ति से संबंधित कई रहस्य खुल सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें