फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidney Transplant: ब्रेन डेड मरीज के शरीर में लगाई सूअर की किडनी, जानिए डाॅक्टरों ने क्यों किया ऐसा

Fri, 21 Jan 2022 07:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्रेन डेड मरीज के शरीर में लगाई सूअर की किडनी - फोटो : iStock
डॉक्टर नए-नए शोध करने में लगे हैं। अब इस बीच अमेरिकी डॉक्टरों ने कमाल कर दिया है। उन्होंने एक ब्रेन डेड मरीज के शरीर में सूअर की किडनियों को लगया गया है। उन्होंने मेडिकल इतिहास में पहली बार ऐसा किया है। इससे कुछ दिनों पहले ही इंसान की शरीर में सूअर का दिल लगाया गया था। अब विशेषज्ञों ने जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर की दोनों किडनी एक ब्रेन डेड इंसान के शरीर में सफलतापूर्वक ट्रांसप्लांट किया है।

दोनों किडनियां कर रही हैं काम 

जिस व्यक्ति के शरीर में किडनियां लगाई गई हैं उनका नाम जिम पार्सन्स है और उनकी उम्र 57 साल है। वह बीते साल एक सड़क हादसे में घायल हो गए थे जिसके बाद डॉक्टरों ने उनको ब्रेन डेड घोषित कर दिया था।  डॉक्टरों ने जिम पार्सन्स के परिजनों से ऑपरेशन को लेकर बातचीत की, तो वह राजी हो गए। इसके बाद मरीज के शरीर में जेनेटिकली मॉडिफाइड सूअर की किड़नियां लगाई गईं। अब दोनों किडनियां पार्सन्स के शरीर में सही काम कर रही हैं। यूरिन का फ्लो को बनाकर रखा हुआ है। 
विज्ञापन

2 of 5
ब्रेन डेड मरीज के शरीर में लगाई सूअर की किडनी - फोटो : Pixabay
अमेरिकन जर्नल ऑफ ट्रांसप्लांटेशन में 20 जनवरी को इस किडनी ट्रांसप्लांट की रिपोर्ट प्रकाशित की गई थी। सबसे पहले वैज्ञानिकों ने योजना बनाई थी कि किसी जीवित इंसान पर इस प्रयोग का क्लीनिकल ट्रायल किया जाए, लेकिन  सुरक्षा का ख्याल भी बेहद जरूरी था। इसलिए विशेषज्ञों ने ब्रेन डेड मरीज पर यह प्रयोग किया और सफलता हासिल की है। 
विज्ञापन

3 of 5
ब्रेन डेड मरीज के शरीर में लगाई सूअर की किडनी - फोटो : iStock
वैज्ञानिक इस बात की जांच करना चाहते थे कि ब्रेन डेड मरीज का शरीर किडनी रिसीव करने के बाद कैसी प्रतिक्रिया करता है, क्योंकि एक जानवर का अंग एक इंसान में ट्रांसप्लांट किया गया। विशेषज्ञ इसलिए पहले सुरक्षा के मद्देनजर यह प्रयोग करना चाहते थे। 

4 of 5
ब्रेन डेड मरीज के शरीर में लगाई सूअर की किडनी - फोटो : iStock
इस ट्रांसप्लांट करने वाली टीम में शामिल एक डॉक्टर ने बताया कि हमने इस प्रयोग में सफलता हासिल की है। हमें इस बात की खुशी है कि ब्रेन डेड मरीज के शरीर ने सूअर की किडनियों को रिजेक्ट नहीं किया। सूअर की किडनी इंसान के शरीर में इंसान की सामान्य किडनी की तरह काम कर रही है। अब हम क्लीनिकल ट्रायल करेंगे, हालांकि इससे पहले कुछ छोटे-मोटे प्रयोग करने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्रेन डेड मरीज के शरीर में लगाई सूअर की किडनी - फोटो : iStock
इंसान के शरीर में लगाया था सूअर का दिल

इससे पहले अमेरिकी शल्य चिकित्सकों ने 57 साल के एक व्यक्ति में आनुवंशिक रूप से एक सूअर का दिल प्रत्यारोपित करने में सफलता हासिल की थी। यूनिवर्सिटी आफ मैरीलैंड मेडिकल स्कूल ने बताया था कि पीड़ित डेविड बेनेट की हालत बेहद नाजुक थी। इसलिए उसकी जान बचाने के लिए आनुवांशिक रूप से परिवर्तित सूअर का दिल प्रत्यारोपित करने का निर्णय लिया गया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें