फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनिया का एक ऐसा शहर, जहां हर शख्स के पास है हवाई जहाज

Fri, 19 Mar 2021 03:07 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आपने ये बात, तो जरूर सुनी होगी कि शहर में रहने वाले लगभग हर लोग के पास अपनी गाड़ी होती है। लेकिन क्या आपने कभी ऐसे शहर के बारे में सुना है, जहां रहने वाले हर आदमी के पास अपना हवाई जहाज है। इतना ही नहीं इस शहर के लोग दफ्तर या अपने काम पर जाने के लिए भी लोग अपने एयरक्राफ्ट का ही इस्तेमाल करते हैं। आपको ये बात थोड़ी अजीब जरूर लग रही होगी, लेकिन यह सच है।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, ये हवाई शहर अमेरिका के कैलिफोर्निया में है। इस शहर में रहने वाले अधिकतर लोग पायलट हैं। ऐसे में प्लेन रखना आम बात है। इसके अलावा इस शहर में डॉक्टर्स, वकील आदि भी है, लेकिन ये लोग भी प्लेन रखने के शौकीन हैं। इस शहर में रहने वाले लोगों को हवाई जहाज का इतना शौक है कि हर शनिवार सुबह सभी लोग इकट्ठा होते हैं और लोकल एयरपोर्ट तक जाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
घर के सामने खड़ा विमान - फोटो : @phesoulfamily
हवाई शहर में प्लेन का मालिक होना एकदम वैसा ही है जैसे कार का मालिक होना। यहां के कॉलोनी की गलियों और लोगों के घरों के सामने बने हैंगर में विमानों को देखा जा सकता है। हैंगर वो जगह होती है, जहां एयरप्लेन वगैहरा खड़े किए जाते हैं। इस शहर की सड़कें भी काफी चौड़ी हैं, ताकि पायलट इसे रनवे के तौर पर इस्तेमाल कर सकें।

4 of 5
हैंगर में खड़े विमान - फोटो : @phesoulfamily
बता दें कि इस शहर में हवाई जहाजों के पंखों को नुकसान ना पहुंचे इसके लिए सड़क के संकेतों और लेटरबॉक्स को सामान्य से कम उंचाई पर लगाया गया है। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस शहर में सड़क के नाम भी विमानों के साथ जुड़े हुए हैं जैसे कि बोइंग रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अमेरिका ने हवाई जहाजों के परिचालन को खूब बढ़ावा दिया और इसके लिए देश में कई हवाई अड्डे बनाए गए। वहां पायलटों की संख्या 1939 में 34,000 थी, जो 1946 तक बढ़कर 4,00,000 से भी अधिक हो गई। ऐसे में अमेरिकी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने देश में आवासीय हवाई अड्डों के निर्माण का प्रस्ताव रखा था, जिसका उद्देश्य सेवानिवृत्त सैन्य पायलटों को समायोजित करना भी था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें