फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशनों के ऐसे अनोखे नाम कभी नहीं सुने होंगे आपने, पढ़ते ही छूट जाएगी हंसी

Wed, 08 May 2019 05:23 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
रेलवे स्टेशनों के अनोखे नाम - फोटो : Social media
लोगों के विचित्र और अजीबोगरीब नामों से तो आपको पाला बहुत पड़ा होगा, लेकिन जरा सोचिए कि अगर आप ट्रेन से कहीं जा रहे हों और ऐसा ही कोई विचित्र रेलवे स्टेशन आपको दिख जाए तो? आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में ऐसे कई अनोखे रेलवे स्टेशन हैं, जिनका नाम पढ़कर ही आपकी हंसी छूट जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 7
बाप रेलवे स्टेशन - फोटो : Social media
राजस्थान में उत्तर-पश्चिम रेलवे के बीकानेर डिवीजन में एक स्टेशन आता है, जिसका नाम है बाप। हालांकि इस स्टेशन का कोड बीएएफ यानी बाफ है। इस स्टेशन पर एक ही प्लेटफॉर्म है और सिर्फ दो ट्रेनें ही यहां हाल्ट करती हैं। हालांकि महाराष्ट्र में बेलापुर रेलवे स्टेशन का स्टेशन कोड भी बाप है। दो प्लेटफॉर्म वाले इस स्टेशन पर हर रोज 48 ट्रेनें हाल्ट करती हैं। 
विज्ञापन

3 of 7
बीबीनगर रेलवे स्टेशन - फोटो : Social media
दक्षिण-मध्य रेलवे में विजयवाड़ा डिवीजन में बीबीनगर नाम का एक रेलवे स्टेशन है। यह स्टेशन तेलंगाना में है। 

4 of 7
दिवाना रेलवे स्टेशन - फोटो : Social media
उत्तर रेलवे के दिल्ली डिवीजन में आने वाले इस स्टेशन का नाम दिवाना है। यह स्टेशन हरियाणा में पानीपत के पास पड़ता है। दो प्लेटफॉर्म वाले इस स्टेशन पर हर रोज 16 ट्रेनें रुकती हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
रानी रेलवे स्टेशन - फोटो : Social media
राजस्थान के पाली में स्थित इस स्टेशन का नाम रानी है। यहां अरावली एक्सप्रेस, हरिद्वार मेल, उत्तरांचल एक्सप्रेस, आश्रम एक्सप्रेस, अहमदाबाद-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें रुकती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
साली रेलवे स्टेशन - फोटो : Social media
उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर डिवीजन में स्थित इस स्टेशन का नाम साली है। यह काफी छोटा सा स्टेशन है, जहां महज दो प्लेटफॉर्म ही हैं। यहां रोजाना दो ट्रेनें रुकती हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुड़िया रेलवे स्टेशन - फोटो : Social media
उत्तर-पश्चिम रेलवे के ही अजमेर डिवीजन (पाली) में स्थित गुडि़या रेलवे स्टेशन पर कोई प्लेटफॉर्म नहीं है। यहां हर रोज चार ट्रेनें हाल्ट करती हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें