फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो गया था लॉटरी का टिकट फिर भी बेरोजगार युवक ने जीते 19 अरब रुपए, बड़ा दिलचस्प है मामला

Tue, 12 Mar 2019 06:46 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अमेरिका के न्यूजर्सी में एक बेरोजगार युवक ने लॉटरी जीतने की उम्मीद में लॉटरी टिकट खरीदे। लेकिन नतीजे निकलने से पहले ही उसने टिकट खो दिए, लेकिन उसकी किस्मत में जीतना ही लिखा था। बेरोजगार युवक रातोंरात अरबपति बन गया। 
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : USA Today
एक अनजान व्यक्ति ने उसे टिकट लौटा दिए और नतीजे आने पर उसने 273 मिलियन डॉलर (करीब 19 अरब रुपए) का लॉटरी जैकपॉट जीता। इस युवक का नाम माइकल जे. वियर्स्की है। 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : Social Media
वियर्स्की ने बताया कि उन्होंने लॉटरी खुलने के एक दिन पहले ही दो टिकट खरीदे थे लेकिन तुरंत ही ये खो गए। उन्होंने बताया कि मेरा ध्यान अपने फोन पर था। मैंने पैसे निकालने के लिए टिकट काउंटर पर रखे और फिर उन्हें वहीं छोड़ दिया। लॉटरी का रिजल्ट आने में एक दिन बाकी था। 

4 of 6
- फोटो : lehighvalleylive.com
वियर्स्की बाद में कई घंटों तक स्टोर में टिकट ढूंढते रहे, फिर हार मानकर घर लौट गए। अगले दिन वे एक बार फिर उसी स्टोर पर गए और वहां के क्लर्क से खोए हुए टिकटों के बारे में पूछा। क्लर्क ने बताया कि एक अनजान व्यक्ति टिकट दे गया है। 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : PhillyVoice
कुछ पूछताछ के बाद वियर्स्की को उसी दिन टिकट वापस मिल गए, जिस दिन नतीजे आने थे। independent.co.uk की खबर के मुताबिक, मजेदार बात यह है कि लॉटरी खुलने के दो दिन बाद तक भी वियर्स्की को पता नहीं चला कि वे 19 अरब रुपए जीत चुके हैं। उनकी मां ने जब लॉटरी की चर्चा की, तब उन्होंने लॉटरी एप देखी और उन्हें पता चला कि वे मिलिनेयर बन चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : pressfrom.info
वियर्स्की बताते हैं कि वे पिछले 15 साल से बेरोजगार हैं। वे आमतौर पर हर हफ्ते 20 डॉलर लॉटरी पर खर्च करते हैं। उनका पिछले साल ही तलाक हुआ है। अब लॉटरी के पैसों से वे नई जिंदगी शुरू कर सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें