UFO Area 51: क्या ब्रह्मांड में पृथ्वी के अलावा किसी और ग्रह पर जीवन है? वर्षों से वैज्ञानिक इस सवाल का जवाब तलाश रहे हैं, लेकिन उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली है। हालांकि, अमेरिका अंतरिक्ष एजेंसी नासा के पूर्व प्रमुख बिल नेल्सन ने एक सवाल के सवाल में कहा था कि ब्रह्मांड में एलियन हैं। उन्होंने कहा कि अगर आप मुझसे सवाल पूछते हैं कि क्या ब्रह्मांड में कहीं और जीवन है। तो मैं कहूंगा कि यह बहुत बड़ा है, लेकिन व्यक्तिगत तौर पर मेरा जवाब होगा हां।
क्या अमेरिका ने छिपा रखा है एलियन का रहस्य?
वर्षों से आरोप लग रहा है कि अमेरिका ने एलियन के रहस्य को छिपाकर रखा हुआ है। दावा किया जाता है कि अमेरिका ने नेवादा स्थित एरिया 51 में एलियन को बंधक बना रखा हुआ है और उन पर प्रयोग कर रहा है। एरिया 51 अमेरिका का एक बेहद गोपनीय अमेरिकी वायु सेना (Air Force) का सैन्य अड्डा है। इसे दुनिया का सबसे रहस्यमयी जगह माना जाता है। अब इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पेंटागन की तरफ से यूएफओ की फाइलों को जारी करने का संकेत दिया है। उनकी घोषणा से अटकले लग रही हैं कि क्या अब एलियन का सच सामने आएगा?