आज से ठीक दो साल पहले कोरोना महामारी से निपटने के लिए 22 मार्च 2020 को जनता कर्फ्यू लगाया गया था। 22 मार्च 2020 को सुबह सात से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू था। गांव-शहर में सड़कों पर सन्नाटा और हर तरफ एक डर था। कोरोना महामारी की वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता कर्फ्यू की अपील की थी। इसके बाद 22 मार्च 2020 रविवार को लोग अपने-अपने घरों में कैद हो गए। शाम पांच बजे लोग अपने दरवाजे, छत और बालकनी में दीपक जलाकर पांच मिनट तक ताली-थाली बजाते रहे। ऐसा कोरोना योद्धाओं के सम्मान में किया गया था।
कोरोना की कड़ी को तोड़ने के लिए जनता कर्फ्यू लगाया गया था जिसे अब दो साल हो चुके हैं। पीएम मोदी की अपील पर देश की जनता अपने-अपने घरों में कैद हो गई थी। इसके बाद देश में 25 मार्च से लाकडाउन लगाया था। लाकडाउन के दौरान देखा गया कि सबकुछ बंद होने की वजह से लोग पैदल ही अपने घर जाने के लिए निकल पड़े। अब सोशल पर एक बार फिर #JantaCurfew ट्रेंड कर रहा है। लोग इसपर मजेदार मीम्स और ट्विटर पर पुरानी यादों को शेयर कर रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 7
Two Years of Janta Curfew
- फोटो : Twitter @imoupiyao1
जनता कर्फ्यू को याद करते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, कोरोना के खिलाफ लड़ाई अभी जारी है, कृपया सामाजिक दूरी बनाए रखें, मास्क पहनें और अपने हाथ धोएं। हैप्पी एनिवर्सरी।
विज्ञापन
3 of 7
जनता कर्फ्यू को पूरे हुए दो साल
- फोटो : Twitter @rishu_1809
एक अन्य यूजर ने लिखा है कि 22 मार्च 2020 को शाम बजे इंडियन फैमिली का हाल। इसके साथ ही एक फोटो शेयर किया है जिस पर लिखा है धूम धड़ाका आर्केस्ट्रा।
4 of 7
जनता कर्फ्यू को पूरे हुए दो साल
- फोटो : Twitter @ThikThaak
एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो शेयर किया है और लिखा है थाली बजाओ अभियान के टाॅप विजेता। इस वीडियो को देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
विज्ञापन
5 of 7
जनता कर्फ्यू को पूरे हुए दो साल
- फोटो : Twitter @ Manisha09781
एक सोशल मीडिया यूजर ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, लगता है कि #JantaCurfew भारतीयों के लिए एक जश्न था।
विज्ञापन
6 of 7
जनता कर्फ्यू को पूरे हुए दो साल
- फोटो : Twitter @krishan24274406
एक अन्य यूजर ने लिखा है कि इसी दिन कोरोना लाॅकडाउन की शुरुआत हुई थी। इसके अलावा शख्श ने एक फोटो पोस्ट की है जिसमें तारक मेहता का उल्टा चश्मा के बाबू जी दिख रहे हैं जिस पर लिखा है वो भी दिन क्या दिन थे।
जनता कर्फ्यू को पूरे हुए दो साल
- फोटो : Twitter @MertiyaDurgesh
एक दुर्गेश नाम के यूजर ने संयज दत्त की एक फोटो शेयर की है जिस पर लिखा है हां थोड़ा दर्द तो हुआ, पर चलता है। जनता कर्फ्यू के दो साल पूरे होने पर लोग सोशल मीडिया पर जमकर मीम्स शेयर कर रहे हैं जिन्हें देखने और पढ़ने के बाद आप लोटपोट हो जाएंगे।