फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रॉकेट लॉन्चर' लेकर यात्रा करने जा रहा था शख्स, सुरक्षा कर्मियों की फटी रह गईं आंखें

Wed, 06 Mar 2019 04:09 PM IST
गौरव शुक्ला फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
अमेरिका के पेन्सिलवेनिया के लेह वैली अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (Lehigh Valley International Airport) पर एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स अपने बैग में कुछ ऐसा सामान लेकर यात्रा करने जा रहे था जिसे वहां मौजूद (Transportation Security Administration) परिवहन सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों ने जब्त कर लिया।    
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : twitter
दरअसल, Lehigh Valley International Airport पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों को एक शख्स के बैग पर शक हुआ तो उन्होंने उसकी तलाशी ली। तलाशी लेने के दौरान शख्स के पास से हैरान कर देने वाला सामान मिला, जिसे देखकर परिवहन सुरक्षा प्रशासन के अधिकारियों के आंखें फटी रह गईं। 
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : twitter
फ्लोरिडा का एक आदमी अपने बैग में नकली ग्रेनेड लॉन्चर लेकर यात्रा करने जा रहा था। हालांकि, एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि, शख्स ने ग्रेनेड लॉन्चर को नॉनफंक्शनिंग कर रखा था। 

4 of 8
- फोटो : The Morning Call
परिवहन सुरक्षा प्रशासन (टीएसए) के अधिकारियों ने बताया कि यहां एक शख्स अपनी यात्रा के लिए चेकिंग प्वाइंट से गुजर रहा था तभी अचानक से सेफ्टी अलार्म बजने लगा। जिसके बाद सुरक्षा कर्मियों ने शख्स की तलाशी ली तो शख्स के बैग में नकली ग्रेनेड लॉन्चर से जुड़े छर्रे, बैरल, ट्रिगर समेत कई अन्य सामान मिले। 
विज्ञापन

5 of 8
- फोटो : wnep.com
टीएसए अधिकारियों ने शख्स को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। टीएसए के प्रवक्ता लिसा फारबस्टीन ने कहा कि सुरक्षा कर्मियों से घटना के बारे में एक रिपोर्ट तैयार करने को कहा गया है। एक बार रिपोर्ट प्रक्रिया पूरी हो जाने पर ही मामले की समीक्षा की जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : twitter
टीएसए अधिकारियों का कहना है कि यात्री को संघीय दंड का सामना भी करना पड़ सकता है, जिसमें  13,000 डॉलर तक का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। हालांकि, टीएसए अधिकारियों ने उस शख्स की पहचान उजागर नहीं की है। फारबस्टीन ने एयरपोर्ट यात्रियों से कहा कि, सैन्य या प्रतिकृति हथियार साथ में लेकर यात्रा न करें।  
विज्ञापन

7 of 8
- फोटो : LehighValleyLive.com
Lehigh Valley International Airport (LVIA) के प्रवक्ता कॉलिन रिककोबोन ने सामान को लेकर होने वाली किसी भी प्रकार की दिक्कत के लिए टीएसए को फोन करने के लिए कहा है। रिककोबोन ने कहा कि इन स्थितियों को रोका जा सकता है अगर यात्री यात्रा से पहले ही सुरक्षा जांच प्रक्रिया को बेहतर तरह से समझ ले तो।
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : twitter
साथ ही कहा कि टीएसए के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और ट्विटर पर सोशल मीडिया अकाउंट हैं, विशेष रूप से सवालों के जवाब यहां भी ले सकते हैं। बताया जा रहा है कि बाद में एयरपोर्ट और सुरक्षा कर्मियों की जांच के बाद ग्रेनेड लांचर को जब्त कर लिया गया और यात्री को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। उसने बिना किसी दंड के अपनी आगे की यात्रा के लिए विमान से उड़ान भरी। 




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें