पिछले दिनों बिना किसी ड्राइवर वाली बाइक का ये वीडियो काफी वायरल हुआ था। अब इसके पीछे का रहस्य खुल चुका है।
विज्ञापन
2 of 5
Ghost Bike
- फोटो : Le Parisien
पेरिस के पास हाइवे पर बिना किसी ड्राइवर के चलती इस बाइक का वीडियो जब सोशल मीडिया पर सामने आया, तब सभी सोच में पड़ गए। लोग तो यहां तक कह गए कि इसे कोई भूत चला रहा था।
विज्ञापन
3 of 5
Ghost Bike
- फोटो : Le Parisien
जिस लोकल मीडिया हाउस ( Le Parisien ) ने वीडियो अपलोड किया था, अब उसी ने इसके पीछे का 'पूरा सच' जारी किया है।
4 of 5
Ghost Bike
- फोटो : Le Parisien
दरअसल, वीडियो रिकॉर्ड किये जाने के महज़ कुछ सेकेंड पहले बाइक चलाने वाले शख्स का एक्सिडेंट हो गया था। दूसरी गाड़ी से टक्कर लगने की वजह से वह बाइक से गिर गया था। लेकिन क्रूज़ कंट्रोल ब्लॉक होने और कम सेंटर ऑफ ग्रैविटी की वजह से बाइक बिना राइडर के चलती रही।
रिपोर्ट के मुताबिक बाइकर को ज्यादा चोट नहीं आई, उसकी हालत स्थिर है। इसी के साथ बाइक पर भूत के सवार होने की बात कोरी कल्पना साबित हुई। देखें वो वीडियो जिसे देख सबकी बोलती हो गई थी बंद।