फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क चलती लड़की को उठाओ और कर लो शादी! ये चलन चौंका देगा

Tue, 12 Jul 2016 04:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : rferl.org
शीर्षक पढ़कर आप चौंक जरूर गए होंगे लेकिन किर्गीस्तान की अनोखी और आपराधिक परंपरा के तहत शादियां ऐसे ही होती हैं। किर्गीस्तान में किसी शादी के लिए जरूरी है कि लड़का लड़की को अगवा करके ले जाए। कुछ दिनों लड़के की गिरफ्त में रहने के बाद ही लड़के और लड़की की शादी होती है।

परंपरा अजीब है लेकिन इसकी आड़ में हजारों मासूम लड़कियों के साथ ज्यादती और जबरदस्ती हो रही है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : newsweek.com
किर्गीस्तान में ये परंपरा सदियों से चली आ रही है। जहां युवक अपनी पसंद की लड़की को अगवा कर लेता है। समाज में बदनामी के डर से परिवार के लोग अपहरणकर्ता से शादी कर देते हैं।

परंपरा अपनी जगह ठीक है लेकिन इसकी आड़ में लड़के किसी भी लड़की को उठा ले जाते हैं और जबरन शादी का दबाव बनाते हैं। लड़की मना भी करे तो परिवार बदनामी का डर देकर शादी कराता है।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : super.kg
इस देश में लड़की जब 20 साल की हो जाती है तो उन्हें सड़क, घर या फिर बाज़ार कहीं से भी किडनैप कर लिया जाता है। इस दौरान लड़का लड़की को मनाने की कोशिश करता है।

लेकिन हर लड़की नहीं मानती तो लड़का उसकी अस्मत  तक लूट लेता है। अस्मत खोने के बाद मजबूरी में लड़की को उसे पति मानना ही पड़ता है।

4 of 7
हालांकि कई प्रेमी जोड़े इसे अपने फायदे के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। कुछ लड़के अपनी प्रेेमिका से शादी करने के लिए उसे सरेआम बाजार से उठा ले जाते हैं। फिर  इस रस्म का हवाला देकर लड़के लड़की की शादी हो जाती है।
 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : travelpulse.com
किर्गीस्तान की सरकार इस परंपरा पर रोक लगा चुकी है लेकिन कबीलों और कस्बों में अब भी यह परंपरा कायम है। यूनेस्को की रिपोर्ट कहती है कि हर साल 12000 लड़कियों का जबरन अपहरण किया जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
एक रिसर्च के अनुसार इस देश में 68 से लेकर 75 प्रतिशत तक जो भी शादियां होती हैं वह अपहरण के बाद ही की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
किरगिज़स्तान
हालांकि इन कबीलों के प्रतिनिधियों का दावा है कि इस परंपरा में लड़की को मजबूर नहीं किया जाता। हर मां अपनी बच्ची को अपने अपहरण और शादी की कहानी सुनाती है। 

हर लड़की सहमी रहती है कि किस दिन घर लौटते हुए कोई अजनबी उसे अगवा कर शादी कर लेगा।

गली मोहल्लों में जवान हो रहे ल़ड़के बुजुर्गों के मुंह से उनकी शादियों और वीरता के किस्सोंं को सुनते हैं और चाहते हैं कि कब उनका दिन आए।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें