फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पेड़ों के लिए आएगी एंबुलेंस, दी जाएंगी कई सुविधाएं

Thu, 06 Jun 2019 05:00 PM IST
प्रशांत राय फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : social media
भारत के ग्रीन मैन ऑफ इंडिया के नाम से लोकप्रिय डॉ अब्दुल गनी ने पर्यावरण को लेकर एक बेहतरीन कोशिश की है। डॉ अब्दुल चेन्नई के पर्यारणविद् माने जाते हैं। अब्दुल गनी की इस नई कोशिश से पर्यावरण को ज्यादा लाभ पहुंचेगा। दरअसल, डॉ अब्दुल गनी ने ट्री-एंबुलेंस लॉन्च किया है जो पेड़ों की देखभाल करेगा। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : social media
ट्री-एंबुलेंस का लक्ष्य विशेष रूप से पेड़ों की देखभाल करके एक सकारात्मक प्रभाव पहुंचाना है। ट्री-एंबुलेंस का यह विचार है कि पेड़ों को बीमार पड़ने से बचाया जाए और फिर उनकी जड़ों को मजबूत किया जाए। जब पूरे देश में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ रहा है हरे-भरे जगह औद्योगिकीकरण और वाणिज्यिक स्थानों में बदल रहे हैं तो यह जरुरी है कि उगाए गए पेड़ों को संरक्षित किया जाए। 
विज्ञापन

3 of 5
गनी ने एएनआई को बताया कि दो महीने में नई दिल्ली पहुंचने के लिए एम्बुलेंस 5 जून को तमिलनाडु और देश भर में अपनी यात्रा शुरू करेगी। यह एंबुलेंस स्कूलों और कॉलेजों में भी रुकेगा और छात्रों को ग्रीन कवर पर शिक्षित करेगा।

4 of 5
- फोटो : Pixabay
तमिलनाडु 2016 में वरदा चक्रवात और 2018 में गाजा चक्रवात जैसी प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हुआ था, जिससे लाखों पेड़ उखड़ गए थे। ट्री एम्बुलेंस का लक्ष्य हरियाली को बहाल करने और मौजूदा पेड़ों की देखभाल करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : social media
ट्री एम्बुलेंस द्वारा प्राथमिक उपचार, बीज बैंक, वृक्षों की शिफ्टिंग, वृक्षों का सर्वेक्षण, वृक्षों के वितरण की सेवा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें